एक्सप्लोरर

गोंडा में युवक की संदिग्ध मौत का राज़ खुला, पत्नी निकली कातिल- पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Gonda News: पहाड़ापुर निवासी शिवम शुक्ला की मौत रहस्यमय हालात में हुई थी. शुरुआत में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई.

यूपी के गोंडा जनपद के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के पहाड़ापुर गांव में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. तीन दिन पहले 16-17 अगस्त  की रात को हुई युवक शिवम शुक्ला (25 वर्ष) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में पता चला कि शिवम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी निशा शुक्ला ने ही की थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक पहाड़ापुर निवासी शिवम शुक्ला की मौत रहस्यमय हालात में हुई थी. शुरुआत में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद मृतक के पिता लल्लू शुक्ला ने अपनी बहू निशा शुक्ला और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. पुलिस ने निशा को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की साजिश का खुलासा किया.

इस तरह आई सच्चाई सामने

मृतक की बहन शशि ने बताया कि जन्माष्टमी मनाकर लौटने के बाद शिवम अगली सुबह देर तक नहीं उठा. जब निशा से पूछा गया, तो उसने कहा कि वह सो रहा है. संदेह होने पर मृतक के चाचा मलखान घर के भीतर गए, जहां शिवम का शव जमीन पर पड़ा मिला. इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी. परिजनों के मुताबिक शिवम और निशा के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, जो इस हत्या का कारण बने.

पति-पत्नी का रिश्ता

शिवम शुक्ला तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. उसकी शादी तीन वर्ष पहले भगहरियापूरे मितई गांव की निशा से हुई थी. दंपति के दो छोटे बच्चे हैं. एक वर्षीय पुत्र राघव और दो माह की पुत्री दीपांशी. रोज़गार की तलाश में पूरा परिवार लुधियाना में रहता था, लेकिन घटना के समय वे गांव में थे. लगातार विवादों के चलते निशा ने इस जघन्य कदम को अंजाम दिया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

ASP राधेश्याम राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. निशा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस इस मामले में अन्य संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके.

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र
UP News: 'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget