एक्सप्लोरर

लखनऊ का हाल: जलस्तर बढ़ने, जलकुंभियों के दबाव से गोमती नदी पर पीपा पुल टूटा, अब बस नाव ही सहारा

Lucknow News: इस क्षेत्र में सरकारी कोई नाव नहीं है, जिस कारण प्राइवेट नाव से लोग चलते हैं और एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में 20 रुपये आने जाने का देना पड़ता है.

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने और जलकुंभियों के दबाव से गऊघाट स्थित पीपा पुल टूट गया है. यह पुल फैजुल्लागंज और गऊघाट को जोड़ता था. पुल टूट जाने से लगभग 13 गांवों की हज़ारों की आबादी प्रभावित हो गई है. अब लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

फैजुल्लागंज की रहने वाली एक महिला ने बताया कि छोटे बच्चों के इलाज के लिए उन्हें गऊघाट आना पड़ता है. पुल टूटने के बाद नाव ही एकमात्र साधन बचा है, अगर नाव से न आएं तो 14 किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ता है.

नाव पर साइकिल, बाइक सब लेकर लोग यात्रा करते हैं जिससे कि दूसरे तरफ पहुंचने पर वो अपने गन्तव्य को जा सके .

इस क्षेत्र में सरकारी कोई नाव नहीं है, जिस कारण प्राइवेट नाव से लोग चलते हैं और एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में 20 रुपये आने जाने का देना पड़ता है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल टूटने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है. स्कूल जाने वाले बच्चे नहीं जा पा रहे हैं या देरी से जाते हैं. दवाओं और बाजार की जरूरतों के लिए भी नाव का इंतजार करना पड़ता है. स्कूली बच्चियों ने बताया कि रोजाना स्कूल जाने के लिए नाव का इंतजार करना पड़ता है और समय पर स्कूल कभी नहीं पहुंच पाते जिस कारण स्कूल में भी शिक्षकों के द्वारा डांट पड़ती है और कई बार ड्रेस तक गंदी हो जाती है

एक किसान ने बताया कि उनको खेत मे जाने के लिए भी नाव का सहारा लेना पड़ता है. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पीपा पुल टूटने की यह समस्या हर साल की है. बरसात और तेज बहाव में पुल बार-बार टूट जाता है और ग्रामीणों को महीनों तक परेशानी झेलनी पड़ती है.

जो क्षेत्र प्रभावित हैं वो हैं फैजुल्लागंज, घैला, दाउदनगर प्रथम, दाउदनगर द्वितीय, इमामबाग, डिगुरिया, अल्लू नगर, गाजीपुर, गौरभीट, ककौली, सरैया, मामा कॉलोनी और शिवशक्ति नगर समेत कई क्षेत्र हैं जिसमें लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं.

यूपी में पद नहीं, फिर भी पूरा भौकाल! मंत्री पुत्र के लिए प्रोटोकॉल लेटर ने मचाया हड़कंप

स्थानीय नेता अजय त्रिपाठी भी इस दौरान हमें मौके पर मिले. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस पुल लिए बड़ा संघर्ष किया है. सांसद राजनाथ सिंह ने यहां का पुल भी पास कर दिया है जो अगली साल तक लोगों को मिल जाएगा और लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि इस बार लोगों की सहूलियत के लिए एक और नई नाव लगाई जा रही है . वहीं वह प्रशासनिक अधिकारियों पर भी जमकर बरसे और कहा कि राजनाथ सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों को नाव के साथ जरूरी जरूरी सुविधाएं देने के लिए कहा है लेकिन कुछ अधिकारी अपने जिम्मेदारियां का कई बार निर्वहन नहीं करते हैं

आपको बता दें कि यहां पर एक पुल पास हो चुका है जिसका 6 महीने से काम चल रहा है और अगली बाढ़ के पहले लोगों को उम्मीद है इस पुल का काम पूरा हो जाएगा
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget