एक्सप्लोरर

Gonda: घर के बाहर सो रहे शख्स की हत्या का खुलासा, ससुर के अपमान का दामाद ने लिया बदला

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीते दिनों दो भाइयों पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में एक भाई की मौत हो गई थी.

UP News: गोंडा (Gonda) में 6 सितंबर को घर के बाहर सो रहे दो चचेरे भाइयों पर हुए हमले में पुलिस ने मास्टरमाइंड रोहित (Mastermind Arrested) को अलीगढ़ (Aligarh) जिले से गिरफ्तार कर लिया है. हमले में एक भाई की मौत हो गई थी जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है. सर्वेलांस और सीसीटीवी की मदद से रोहित को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और हॉन्डा सिटी कार बरामद कर ली गई है.

ससुर के अपमान का बदला लेने कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. रोहित के ससुर के साथ गाली-गलौज की गई थी जिस वजह से उसने बदला लेने के लिए दोनों भाइयों पर हमला कर दिया. यह घटना गोंडा के डिक्सिर ग्रामसभा की है. ग्राम प्रधान के चचेरे देवर बृजेश की हत्या में पुलिस ने अलीगढ़ के आरोपी को गिरिफ्तार कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रोहित की मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल के इर्द-गिर्द पाई गई थी. बीते मंगलवार रात को आरोपी रोहित ने अपने साथियों के साथ एक सफेद कार से आकर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया था.

दो परिवारों के बीच यह था विवाद

 प्रधान प्रतिनिधि रामभान सिंह के पुराने घर के सामने जमीन पर सुरेश कुमार सिंह का मकान है जिसमें वह अपनी पत्नी अनीता के साथ रहते थे. सुरेश दिल्ली स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी में कर्मचारी हैं. 21 मई को रामभान और उनके भाई कृष्णभान अपनी जमीन पर कटीले तारों से बाड़ लगवा रहे थे.  इस पर सुरेश की पत्नी अनीता ने एतराज जताया. इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. उस समय अनीता की बेटी जूली और दामाद रोहित आए हुए थे. गुस्से में आकर रोहित ने हाथापाई शुरू कर दी. मामला थाने पर पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया.

Uttarakhand News: कर्णप्रयाग में जमीन धंसने से लोगों के घरों में आई दरार, खौफ के साये में जीने को मजबूर 22 परिवार

पीड़ित परिवार को घटना के पूरे खुलासे का इंतजार

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट अनीता ने इस संबंध में एसपी समेत कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र लिखा था. वहीं दामाद रोहित ने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया. दूसरी ओर इस संबंध में रामभान सिंह का कहना है कि अभी रोहित के साथियों और घटना में स्थानीय स्तर पर किसी की मदद ली गई है या नहीं, इसके बारे में अभी तक पुलिस ने कुछ नहीं बताया है इसलिए अभी खुलासे पर पूरा विश्वास नहीं किया जा सकता. 

ये भी पढ़ें -

Pilibhit: पीलीभीत से लापता व्यापारी का शव बरेली के नहर में मिला, गुस्साए परिजनों ने शव के साथ जाम की सड़क

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget