एक्सप्लोरर

Pilibhit: पीलीभीत से लापता व्यापारी का शव बरेली के नहर में मिला, गुस्साए परिजनों ने शव के साथ जाम की सड़क

पीलीभीत में लापता हुए मेडिकल व्यापारी का शव बरेली में मिला है. व्यापारी का शव बरेली में एक नहर में मिला जिसके बाद परिवार गुस्से में आकर शव के साथ सड़क पर बैठ गया.

UP News: पीलीभीत (Pilibhit) में बीते 6 सितंबर को लापता हुए मेडिकल व्यापारी का शव बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में नहर में मिला है. जिसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस की लापरवाही के कारण .युवक की हत्या हो गई. जाम लगाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने किसी तरह परिजनों को समझाया-बुझाया और न्याय का भरोसा दिलाया. यह घटना थाना बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र की है.

लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

मेडिकल व्यापारी महेश गंगवार किसी काम से 6 सितंबर को पीलीभीत आए थे. देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सुनगढ़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी. घटना के पांचवें दिन व्यापारी का शव बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के अटकोना गांव में नहर में मिला जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने मृतक का शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. पुलिस अधीक्षक ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया. साथ ही पीड़ित परिजनों की मांग के आधार पर जांच टीम गठित कर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया.

Saharanpur News: देवबंद में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच करने पहुंची सर्वे टीम, ली गईं ये अहम जानकारियां

सीबीसीआईडी को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि महेश गंगवार 6 तारीख को सुनगढ़ी क्षेत्र के आसाम चौराहा से लापता हो गए थे. परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उनकी तलाश की जा रही थी, इसी बीच उनकी बॉडी बरेली में मिली. बरेली में पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी पीलीभीत लाई गई. परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है. घरवालों की मांगों को लेकर सीबीसीआईडी को जांच ट्रांसफर कर तीन जांच टीमें लगाई गई हैं.  लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लेकर कार्रवाई भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

Azamgarh: बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कस रही नकेल, फर्जी जानकारी देने पर एक शख्स गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget