एक्सप्लोरर

Gonda News: खाना बनाते वक्त छप्पर में लगी आग, 8 झोपड़ियां जलकर राख, जिंदा जल गई 3 साल की मासूम

Gonda Fire: पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक खाना बनाते वक्त आग की चिंगारी छप्पर में लग गई, जिसके बाद आग ने भयावह रूप ले लिया. देखते ही देखते इस आग ने आठ झोपड़ियों को चपेट में ले लिया.

Gonda Fire News: उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया है. जहां झोपड़ी में आग लग जाने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई. ये घटना यहां के खरगुपुर थानाक्षेत्र के लोहरन पुरवा में हुई. गुरुवार को यहां पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई, जिसने भयावह रूप ले लिया. देखते ही देखते इस आग ने आठ झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और ये घर जलकर खाक हो गए. 

पुलिस उपाधीक्षक सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत पंचरन के लोहारन पुरवा में रहने वाले मिंटू सोनकर के घर में आग लग गई. घटना के वक्त मिंटू सोनकर की 12 साल कि बेटी बबिता मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी और उसकी तीन साल की छोटी बहन रूबी उसके पास ही बैठी हुई थी. खाना बनाते वक्त अचानक चूल्हे की चिंगारी से ऊपर छप्पर में आग लग गई, जिसके बाद बबिता घर से बाहर निकल कर शोर मचाने लगी, इस बीच आग तेजी से फैल गई, जिसके चलते उसकी छोटी बहन रूबी घर से बाहर नहीं निकल पाई. 

आग में झुलसकर 3 साल की बच्ची की मौत

पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी. थोड़ी ही देर में आग ने घर के पास बनी आठ और झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. वहीं रूबी जो घर के अंदर फंसी रह गई थी उसकी भी आग में झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई. शिल्पा वर्मा ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका.

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन करके लेखपाल से आख्या तलब की गई है. अग्निकांड पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में अब धीरे-धीरे चढ़ने लगेगा पारा, तेज धूप बढ़ाएगी तापमान, जानें- कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget