एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में अब धीरे-धीरे चढ़ने लगेगा पारा, तेज धूप बढ़ाएगी तापमान, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Today in UP: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा, आसमान एकदम साफ रहेगा, जिसे लेकर कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मार्च महीने के आखिर में और अप्रैल महीने की शुरुआत में हुई बारिश की वजह से लोगों गर्मी से काफी रात मिली थी, लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है. हालांकि कुछ इलाकों में अब भी बादल दिखने के आसार है लेकिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ ही रहेगा. गुरुवार की तरह आज भी तेज धूप निकलेगी, जिससे एक बार फिर से गर्मी का असर देखने को मिलेगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा, आसमान एकदम साफ रहेगा, जिसे लेकर कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है. अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है,  हालांकि अब धीरे-धीरे बढ़ते पारे के साथ गर्मी लोगों को परेशान करना शुरू करेगी. पिछले दिनों पश्चिमी यूपी के हिस्सों में बादल छाए रहे थे और बारिश भी देखने को मिली थी, गुरुवार सुबह भी दिल्ली से सटे नोएडा और गौतमबुद्ध नगर जनपदों में हल्की-फुल्की बारिश हुई थी, लेकिन अब मौसम साफ रहेगा. 

जानें प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आसमान साफ रहेगा, दिनभर धूप निकलेगी. लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं प्रयागराज की बात करें तो यहां पर अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. प्रयागराज में आसमान साफ ही रहेगा. हालांकि शनिवार को यहां बादल आ सकते हैं लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है. गोरखपुर में भी आज दिनभर धूप निकलेगी. यहां पर अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

पिछले दिनों यूपी समेत देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली थी. अक्सर मार्च-अप्रैल के महीने में इस तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलता है लेकिन इस बार बिन मौसम हुई इस बारिश की वजह से किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है. किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम ममता बनर्जी पर बरसे योगी के मंत्री, कहा- 'पश्चिम बंगाल को दूसरा कश्मीर बनाने का प्रयास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget