एक्सप्लोरर

Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा, खड़े डंपर से टकराई बस, तीन लोगों की मौत

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर यात्रियों को बिहार लेकर जा रही बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.

Ghazipur News: गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार 10 जून की तड़के बड़ा हादसा हो गया.इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतक और घायल बिहार के रहने वाले हैं और अयोध्या राम मंदिर में दर्शन पूजन कर वापस बिहार लौट रहे थे. घायलों में छोटे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है. वहीं इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार भोजपुर के करथ गांव के रहने वाले करीब 20 लोग बस से अयोध्या दर्शन-पूजन करने के लिये गये थे.आज रात वो दर्शन-पूजन कर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से अपने गांव के लिये बस से रवाना हुए.बस जब गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चैनल नंबर 319 पर पहुची तभी ड्राइवर किनारे खड़े एक डंपर से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गयी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हुए हैं.सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हुई है. अभी मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है. 

बस ड्राइवर की गलती से हुआ हादसा
वहीं इस हादसे में बस ड्राइवर की लापरवाही की बात सामने आ रही है. बस में सवार घायल यात्री जकदुनंदन सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर की गलती की वजह से हादसा हुआ है. शायद उसे नींद आ गयी थी और बस किनारे खड़े डम्फर में टकरा गयी.फिलहाल सभी घायलों का मेडिकल कालेज के अस्पताल में इलाज चल रहा है और मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है.साथ ही पूरे घटना क्रम की जांच में जुट गई है. 

इधर अमरोहा में दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. ये हादसा अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनौटा पुल के पास हुआ है. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कार सवार गजरौला से बुलंदशहर जा रहे थे.तभी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में चारो दोस्त हादसे का शिकार हो गए.

ये भी पढ़ें: 20-20 रुपये के नोट नहीं गिन सका दूल्हा, नाराज दुल्हन ने वापस लौटाई बारात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget