एक्सप्लोरर

Ghaziabad: कुमार विश्वास के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट, पुलिस में शिकायत

UP News: मशहूर कवि कुमार विश्वास के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट हुई है. यह जानकारी खुद कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है. पुलिस को रिपोर्ट दे दी है.

Ghaziabad News: मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने आरोप लगाया कि उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की गई है. इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के कार को टक्कर भी मारी गई. घटना हिंडन नदी के पास का है. उन्होंने कहा कि उनके सुरक्षाकर्मी की कार को न केवल टक्कर मारी गई बल्कि रोकने पर मारपीट भी की गई. 

कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया ने घटना को लेकर 'एक्स' पर लिखा, ''आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की.''

पुलिस को रिपोर्ट दी है- कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने आगे लिखा, ''जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया. पुलिस को रिपोर्ट कर दी है. कारण पता नहीं चल पाया. ईश्वर सब को सुरक्षित रखे. आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार.''

डॉक्टर ने क्या कहा?

वहीं पल्लव वाजपेया नाम के डॉक्टर ने आरोप लगाया कि कुमार विश्वास के काफिले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है. डॉक्टर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उनके चेहरे पर खून दिख रहा है. पल्लव वाजपेयी ने कहा, "पुलिस की गाड़ी आई. उसने हाथ दिया ओवरटेक करने के लिए तो मैंने रास्ता देकर जाने दिया. उसके पीछे एक और काले रंग की गाड़ी थी. वो बहस करने लगा कि आपको गाड़ी चलाने नहीं आती. बहस के बाद उसने मुझसे हाथापाई की और मारपीट करने लगा. 112 पर मैंने पुलिस को कॉल किया था."

पुलिस का बयान

इस मामले पर एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार ने कहा कि आज (8 नवंबर) लगभग पौन 3 बजे कुमार विश्वास द्वारा ट्वीट के द्वारा और इंदिरापुरम पुलिस को फोन के जरिए यह सूचित किया गया कि हिंडन नदी के पास बने फ्लाईओवर के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके कार में टक्कर मारी गई और उनके साथ चल रहे सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों के ऊपर हमला किया गया. इसी के साथ-साथ लगभग तीन बजे इंदिरापुरम थाने में एक व्यक्ति आया और उसने अपना नाम पल्लव वाजपेयी बताते हैं. वह  बताते हैं कि अस्पताल से घर जाते समय उसी स्थान पर उनके साथ प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट की गई.पुलिस द्वारा दोनों घटना का संज्ञान लेकर जब जांच की गई तो उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान पल्लव बाजपेयी के रूप में हुई है. पूरी घटना का संज्ञान लेते हुए इंदिरापुरम पुलिस ने जांच शुरू की है. जांच के आधार पर जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी में मानवता फिर शर्मसार... बाइक पर बहन के शव को घर ले गया भाई, नहीं मिली एम्बुलेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget