एक्सप्लोरर

Ghaziabad: लालू यादव के समधी और सपा नेता जितेंद्र यादव के घर ED का छापा, 4 घंटे से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी

ED Raid: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के रिश्तेदारों और करीबियों पर ईडी की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में ईडी की टीम शुक्रवार सुबह गाजियाबाद स्थित एक घर छापेमारी के लिए पहुंची.

ED Raid in UP: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता जितेंद्र यादव (Jitendra Yadav) के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने शुक्रवार को छापा मारा. पिछले चार घंटे से यह छापेमारी जारी है. जितेंद्र यादव बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव (Lalu Yadav) के समधी हैं. उनके बेटे राहुल की शादी लालू यादव की बेटी रागिनी से हुई है. हालांकि इस छापेमारी में क्या-क्या दस्तावेज पाए गए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे से यह छापेमारी जारी है और ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है. पुलिस के अधिकारी भी सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद हैं. बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के दिल्ली में मौजूद घर पर भी छापेमारी की गई है. इसके साथ ही इस मामले में 24 जगहों पर छापेमारी की गई है. वहीं, प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई को समाजवादी पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश करार दिया है.

गठबंधन को परेशान करने के लिए छापेमारी - जितेंद्र यादव
सपा गठबंधन से खतौली विधायक मदन भैया ने एबीपी गंगा से बातचीत में इस छापेमारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मदन भैया ने कहा, 'जहां-जहां गठबंधन मजबूत हो रहा है. वहां गठबंधन को परेशान करने के लिए बड़े नेताओं, उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पर छापेमारी की जा रही है. बिहार में लालू यादव बड़ा नाम हैं, बीजेपी को गिराकर वहां गठबंधन की सरकार बनी है इसलिए यह छापेमारी की जा रही है. 2024 से पहले विपक्ष को कमजोर करने के लिए यह छापेमारी हो रही है. लालू यादव, जितेंद्र यादव और तेजस्वी यादव पहले भी यहीं थे, उनके खिलाफ यह कार्रवाई पहले क्यों नहीं हुई?' जितेंद्र यादव ने ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा, 'आज कल संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग हो रहा है. यह छापेमारी भी दुरुपयोग का एक तरीका है.'

ये भी पढ़ें-

Mission 2023: अखिलेश यादव की अब MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर नजर, ममता बनर्जी के गढ़ में बनेगी खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget