एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: बीजेपी सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस नेता पर दर्ज कराई FIR, लगाए गंभीर आरोप, जानें- पूरा मामला?

UP Politics: लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी रहीं डॉली शर्मा और बीजेपी सांसद अतुल गर्ग के बीच सियासी जंग तेज हो गई है. अतुल गर्ग ने डॉली शर्मा के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई है.

Ghaziabad News Today: गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा और एक पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. इस एफआईआर में बीजेपी सांसद ने डॉली शर्मा पर उनकी छवि धूमिल करने और झूठी अफवाह फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. 

डॉली शर्मा, लोकसभा चुनाव 2024 में गाजियाबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी थीं. इस दौरान उन्होंने सांसद अतुल गर्ग पर भूमाफिया जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. अब अतुल गर्ग ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा पर उनकी छवि धूमिल करने, झूठे आरोप लगाने और मनगढ़ंत अफवाह फैलाने का दावा करते हुए एफआईआर दर्ज करवाया है. 

बीजेपी सांसद भेज चुके हैं नोटिस
सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले अतुल गर्ग ने लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा को एक नोटिस भिजवाया था, लेकिन डॉली शर्मा ने नोटिस का जवाब नहीं दिया. जिसके बाद रविवार (6 अक्टूबर) को अतुल गर्ग ने डॉली शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

बीजेपी सांसद के एफआईआर दर्ज कराने पर कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इसके बाद शाम तक उन्होंने मीडिया में भी एक बयान जारी किया है. 

'अतुल गर्ग के FIR डरने वाली नहीं'
डॉली शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अतुल गर्ग आप सांसद हैं और मेरे पिता से भी ज्यादा उम्र के व्यक्ति हैं. मैं आपकी किसी भी एफआईआर से डरने वाली नहीं हूं." डॉली शर्मा ने कहा "भारतीय जनता पार्टी के नेता पवन गोयल ने वह दस्तावेज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे थे और वही दस्तावेज मैंने मीडिया को पढ़कर सुनाया था. जिसकी वजह से अतुल गर्ग ने मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है."

'पत्रकार पर FIR पूरी तरह गलत'
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं डॉली शर्मा ने कहा कि इस मामले में एक पत्रकार पर मुकदमा दर्ज हुआ है, जो पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा कि मेरी सांत्वना पत्रकार के साथ है. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के जरिये मेरे दिए गए बयान को प्रकाशित करने क्या गलत है? 

डॉली शर्मा ने कहा कि शायद गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग को मुझसे कोई निजी दुश्मनी या रंजिश है, जिसकी वजह से मुझ पर यह एफआईआर कराई गई है. आरोप- प्रत्यारोप के बीच यहां का सियासी पारा हाई हो गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अब डॉली शर्मा जुबानी जंग के साथ कानूनी दांव पेंच के साथ भी अतुल गर्ग का घेराव करेंगी.

ये भी पढ़ें: नवरात्र की वजह से नहीं रोके जा सकते दूसरे समुदायों के धार्मिक आयोजन- इलाहाबाद हाईकोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget