एक्सप्लोरर

नोएडा में कोरोना वायरस से तीसरी मौत, 60 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से तीसरी मौत, 60 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा. मृतक की पत्नी भी कोरोना संक्रमित है, जिसका शारदा अस्पताल में इलाज चल रहा है.

नोएडा, बलराम पांडेय: गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई. इसके साथ ही जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. नोएडा के सेक्टर-19 के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 8 मई को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई. मृतक की 59 वर्षीय पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं और उनका भी इलाज शारदा अस्पताल में चल रहा है.

जिले में कोरोना से अबतक तीन मौत 

शारदा अस्पताल में सोमवार देर रात 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद जिले में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है. इससे पूर्व सेक्टर-22 में रहने वाले एक 60 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर-66 में रहने वाले एक 65 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो चुकी है.

8 मई को कोरोना की हुई थी पुष्टि

शारदा अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एक मई को व्यक्ति को बुखार की शिकायत हुई थी, जिसके बाद 4 मई को उनकी जिम्स में जांच कराई गई. इसके बाद ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया क्वारंटाइन सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया था. 8 मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जिम्स में भर्ती कराया गया. सोमवार देर रात इलाज के दौरन उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि जिस शख्स की मृत्यु हुई है, उनकी पत्नी पहले से ही डायबिटीज की शिकार हैं. मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए सेक्टर-94 अंतिम निवास भेजा गया है.

Noida-DM

 डीएम सुहास एलवाई का बयान

गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई का कहना है कि कोरोना को लेकर नगर में अत्यंत सावधानी और सतर्कता बरती जा रही है. यही कारण है कि हमारे मेडिकल कोरोना वॉरियर्स के अथक प्रयास से अप्रैल 15 तक के सभी केस क्योर (ठीक) हो चुके हैं. वहीं, एक मई तक के जो केस हैं, उसमें 90 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं.

जिले में कोरोना के 230 केस

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 230 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 141 लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचार के दौरान ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं, जबकि 86 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं,  484 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है.

यह भी पढ़ें:

नोएडा: घर लौटा कोरोना योद्धा तो सेक्टर वासियों ने बरसाये फूल...डॉक्टर के छलक पड़े आंसू
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
'वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का BJP पर हमला
'...वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का बयान
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget