एक्सप्लोरर

UP Election 2022: काउंटिंग से पहले उम्मीदवारों को लगा बड़ा झटका, गौतमबुद्ध नगर में विजय जुलूस निकालने पर लगी रोक

Gautam Buddh Nagar: यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे, जिसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. गौतमबुद्ध नगर जिले में जीतने वाले प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने की मनाही है.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. इस दौरान जीतने वाले उम्मीदवारों की खुशी सातवें आसमान पर होगी. उनके समर्थक भी इस खास मौके का जमकर जश्न मनाते हैं और पूरे क्षेत्र में ढोल-बाजे के साथ जुलूस निकालते हैं. लेकिन गौतमबुद्ध नगर में ऐसा करने की मनाही कर दी गई है. इस जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को मतगणना के बाद विजय जुलूस नहीं निकालने को कहा गया है. 

विजय जुलूस निकालने की मनाही

जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में ये निर्देश दिए. बैठक में 10 मार्च को होने वाली मतगणना के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं निर्देश दिए गए. निर्वाचन अधिकारी ने सभी से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जीत की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं

जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि नोएडा के फेज-2 स्थित फूल मंडी में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी तथा इस दौरान प्रत्याशी और उनके मतदान एजेंट वहां मौजूद रह सकते हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रत्याशी और एजेंट को मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर और लैपटॉप सहित किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी. 

वहीं इस बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रत्याशियों और एजेंट को मतगणना के दौरान कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति देने की मांग की, ताकि वे मतों की गिनती का हिसाब-किताब लगा सकें. इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा वे लिखित रूप में यह अनुरोध करें और यदि निर्वाचन आयोग स्वीकृति दे देता है तो उस पर अमल किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Exit Poll को लेकर जयंत चौधरी का बड़ा दावा, सपा-RLD गठबंधन पर कही ये बड़ी बात

UP Exit Poll: उत्तर प्रदेश में कौन बनाएगा सरकार ? जानिए- तमाम चैनलों के Exit Poll में किसे मिली कितनी सीटें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget