एक्सप्लोरर

गौतमबुद्ध नगर में फर्टिलाइजर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों को जारी हुआ नोटिस

UP News: फर्टिलाइजर टास्क फोर्स ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे केवल निर्धारित दरों पर ही उर्वरकों की बिक्री करें और किसानों पर किसी भी प्रकार से अन्य उत्पादों को लेने का दबाव न बनाएं.

गौतमबुद्ध नगर जनपद में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी व ओवररेटिंग जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक सख्ती जारी है. शासन व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के अनुपालन में गठित फर्टिलाइज़र टास्क फोर्स ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद की तीनों तहसीलों सदर, जेवर और दादरी में कुल 28 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है.

इस संयुक्त कार्रवाई में कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं सहकारिता विभाग की टीमों ने भाग लिया. जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील सदर क्षेत्र में उप कृषि निदेशक की अगुवाई में, तहसील जेवर में स्वयं उनकी टीम द्वारा तथा दादरी में अपर जिला कृषि अधिकारी की निगरानी में यह औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया.

निर्धारित दरों पर ही उर्वरकों की बिक्री करें 

निरीक्षण के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, मूल्य निर्धारण, वितरण प्रक्रिया और उत्पादों की टैगिंग व्यवस्था की गहन जांच की गई. टास्क फोर्स ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे केवल निर्धारित दरों पर ही उर्वरकों की बिक्री करें और किसानों पर किसी भी प्रकार से अन्य उत्पादों को लेने का दबाव न बनाएं. छापेमारी के दौरान संदेह के आधार पर सात उर्वरकों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं. इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अनियमितता पाए जाने पर चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

टीम ने किसानों से किया संवाद 

टीम ने कृषकों से संवाद भी किया और उनसे उर्वरक वितरण में आने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. किसानों को भरोसा दिलाया गया कि शासन की प्राथमिकता उनके हितों की रक्षा करना है और ऐसे निरीक्षण अभियान भविष्य में भी इसी तरह चलते रहेंगे. यह कार्रवाई जिले में पारदर्शी और नियंत्रित उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे न केवल किसान सशक्त होंगे बल्कि अनियमित व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रभावी लगाम लगेगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget