एक्सप्लोरर

Gangster Anil Dujana: कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर अनिल दुजाना का हुआ अंतिम संस्कार, STF ने मुठभेड़ में किया था ढ़ेर

Anil Dujana Funeral: पुलिस के अनुसार दुर्दांत बदमाश अनिल दुजाना पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 65 मामले दर्ज थे.

Anil Dujana Funeral News: उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारे गये दुर्दांत बदमाश अनिल दुजाना का शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ग्रेटर नोएडा के एक गांव में अंतिम संस्कार किया गया. प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के बादलपुर थानांतर्गत दुजाना गांव में 43 वर्षीय बदमाश का अंतिम संस्कार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे किया गया. पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने मेरठ में दुजाना को मुठभेड़ में मार गिराया था.

पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार 

पुलिस के अनुसार दुजाना पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 65 मामले दर्ज थे. पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) राम बदन सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया '' उसका (अनिल दुजाना का) अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में आज दोपहर किया गया. अंतिम संस्कार के मद्देनजर पीएसी की एक प्लाटून और करीब 75 पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में तैनात किया गया था. इस दौरान कानून व्यवस्था का कोई मामला सामने नहीं आया.''

गिरोह के सदस्यों से मिलने जा रहा था अनिल दुजाना

अनिल दुजाना के एनकाउंटर को लेकर उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अमिताभ यश ने कहा, अनिल दुजाना (43) को गुरुवार दोपहर मेरठ के एक गांव में यूपी एसटीएफ के एडिशनल एसपी बृजेश सिंह के नेतृत्व में हमारी टीम ने अपराधी को घेर लिया. उसने बचने के लिए हमारी टीम पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में मारा गया. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कहा कि घटना के समय दुजाना वाहन में अकेला था, जानकारी के अनुसार अनिल दुजाना अपने गिरोह के कुछ सदस्यों से मिलने जा रहा था.

बड़े ऑपरेशन की बना रहा था योजना

पुलिस ने कहा कि वह हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुआ था और फिर से अपना गिरोह बनाने की कोशिश कर रहा था. उसके खिलाफ गौतम बौद्ध नगर के दादरी पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली का मामला भी दर्ज किया गया था. एसटीएफ ने दावा किया कि दुजाना एक बड़े ऑपरेशन की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए अपने गिरोह के सदस्यों से मिलने के लिए बागपत से मुजफ्फरनगर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से चार पिस्तौल और कई कारतूस जब्त किए गए हैं.

UP Nikay Chunav 2023: 'कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को मानने से किया था इनकार', बरेली में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget