एक्सप्लोरर

UP: गैंगरेप का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन दिन पहले एनकाउंटर में दबोचा गया था

यूपी के कौशांबी में पुलिस की गिरफ्त में आया गैंगरेप का आरोपी भाग निकला है. इस खबरे के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. वहीं, जिले के एसपी ने आरोपी की धर पकड़ के लिये टीम गठित कर दी.

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सरायअकिल इलाके में मुठभेड़ में घायल गैंगरेप का एक टॉप टेन अपराधी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया. तीन दिन पहले पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली मारी थी. घायल आरोपी का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा था. बीती रात वह ड्यूटी में तैनात पुलिस के जवानों को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी अभिनंदन ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी है. पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर उसको तलाश कर रही है. जिले में पुलिस अभिरक्षा से गैंगरेप के आरोपी के फरार होने की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई. जिले के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. आरोपी के फरार होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है. एसपी का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

गैंगरेप की घटना में था शामिल

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पुरामुफ्ती इलाके के उमरपुर गांव के राजू से प्रेम करती थी. राजू ने उसे 19 फरवरी को फोन करके मिलने के लिए बुलाया था. वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए सरायअकिल इलाके के एक सुनसान जगह पर पहुंच गई. किशोरी के अनुसार पड़ोस के गांव के तीन युवक वहां पर आ गए और उन लोगों ने प्रेमी एवं उसे डरा धमका कर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के दौरान तीनों आरोपी आपस में एक दूसरे का नाम ले रहे थे. इस पर किशोरी सभी का नाम जान गई थी. आरोपियों के खिलाफ सरायअकिल थाना में तहरीर दी. पुलिस ने प्रेमी सहित तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया था. एक आरोपी को थोड़ी ही देर में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी गुलशन फरार हो गया. उसके सरायअकिल इलाके में ही छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फायर कर दिया. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायर कर दिया. आरोपी गुलशन के पैर में गोली लग गई.

आरोपी को पकड़ने के लिये टीमें गठित की गई

घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. मीडिया से आरोपी ने बताया था कि पुलिस ने उसे दो दिन पहले उठाया था, उसे फर्जी मुठभेड़ में गोली मारी गई थी. हालांकि हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया. बीती रात पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया. जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एसपी अभिनंदन ने बताया कि, मुठभेड़ में घायल आरोपी प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

मथुरा में प्रियंका गांधी का तंज- 'गोवर्धन पर्वत बचा कर रखें, कहीं सरकार बेच न दे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget