एक्सप्लोरर

मथुरा में प्रियंका गांधी का तंज- 'गोवर्धन पर्वत बचा कर रखें, कहीं सरकार बेच न दे'

प्रियंका गांधी ने कहा, गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए कल का कुछ नहीं पता इसे भी बेचने की कोशिश न करें. पीएम अहंकारी हैं उनका अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे.

मथुरा: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण इनका अहंकार तोड़ेंगे. कहा कि आप गोवर्धन पर्वत बचा कर रखिएगा, कल को सरकार इसे भी न बेच दे. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर करारे हमले किए. प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाषण में पीएम मोदी को केंद्रित रखा.

प्रियंका गांधी ने कहा, "गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए कल का कुछ नहीं पता इसे भी बेचने की कोशिश न करें. केंद्र ने खरबपति मित्रों को लाखों-करोड़ कर्जा माफ किया है. किसानों का एक भी कर्जा माफ नहीं किया. फसल बीमा के नाम पर किसानों से खरबपति मित्रों ने 26 हजार करोड़ रुपये कमाए हैं. किसान का अपमान किया जा रहा है." उन्होंने कहा कि किसान कानून को अरबपतियों के लिए बनाया गया. वहीं भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उन्होंने कहा कि इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे.

प्रियंका ने कहा कि यह धरती मथुरा की धरती है. ये धरती अहंकार को तोड़ती है. भगवान श्रीकृष्ण ने अहंकार में डूबे श्रीइंद्र देवजी के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर इस धरती के लोगों की रक्षा की थी. तब से यहां अन्नकूट गोवर्धन पूजा होती है. उन्होंने कहा कि, "आज बीजेपी सरकार ने भी किसानों के लिए अहंकार पाल लिया है. देश की सीमा पर जिन्होंने अपने बेटों को शहीद होने के लिए भेजा है. 90 दिनों से किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. 215 किसान शहीद हुए. सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, उन्हें प्रताड़ित किया. लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई. किसानों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं आए."

पीएम का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे- प्रियंका

रामधारी सिंह दिनकर की कविता पढ़कर उन्होंने कहा कि जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है. गांधी ने कहा कि पीएम अहंकारी हैं उनका अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे. पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने दो हवाई जहाज करीब 16,000 करोड़ खर्च करके खरीद लिए, लेकिन गन्ना किसानों का 15,000 करोड़ बकाया नहीं दिया. प्रियंका गांधी ने कहा कि, "मोदी किसान विरोधी हैं, कानून बनाते समय किसानों से नहीं पूछा गया. डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. नोटों की खेती करने वालों ने ये कृषि कानून बनाया है. ये कानून उन्हीं के लिए बना है. अरबपतियों के लिए बनाया है कृषि कानून."

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब तक किसान लड़ते रहेंगे, तब तक कांग्रेस पार्टी हर दुख में हर दर्द में शामिल होगी. जैसे ही कांग्रेस की सरकार आएगी इन कानूनों को सबसे पहले रद्द किया जाएगा. इस सरकार को भी भगवान श्रीकृष्ण की वाणी सुनाई देगी. जो जनता कहती है वो सही है.

यह भी पढ़ें-

आज़म खान को बड़ा झटका, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बने रिजॉर्ट को लेकर जारी हुआ ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget