एक्सप्लोरर

Lockdown: नोएडा में बेच रहे थे हरियाणा की शराब, चार गिरफ्तार; गांजा भी बरामद

नोएडा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो Lockdown के दौरान हरियाणा से लाकर नोएडा में अवैध शराब बेच रहे थे। इनके पास से गांजा भी बरामद हुआ है।

नोएडा, एजेंसी। कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान नोएडा पुलिस (Noida Police) ने नशीले पदार्थ बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी में नोएडा पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से नशीले पदार्थ बेचने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से हरियाणा मार्का शराब और गांजा बरामद किया है।

हरियाणा मार्का शराब के साथ बॉबी गिरफ्तार

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सर्फाबाद गांव के पास से नेपाल उर्फ बॉबी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शर्मा ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 48 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

सुशील और मंगल के पास से गांजा बरामद

डीसीपी ने आगे बताया कि होशियारपुर गांव के पास से थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सुशील और मंगल नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने  500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान ये पता चला कि ये आरोपी लॉकडाउन के दौरान ऊंचे दामों में गांजा बेच रहे थे।

गौरव नाम का आरोपी भी गया गिरफ्तार

डीसीपी ने जानकारी दी कि गुरुवार रात को सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सेक्टर 37 के पास से गौरव नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली है। पुलिस ने बताया कि ये व्यक्ति लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकाने बंद होने का फायदा उठाकर तस्करी की शराब को ऊंचे दामों में बेच रहा था। वहीं, शुक्रवार सुबह थाना रबूपुरा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

जांच में जुटी पुलिस, हरियाणा से नोएडा कैसे आई अवैध शराब

फिलहाल, पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लॉकडाउन के बावजूद गिरफ्तार व्यक्ति हरियाणा से शराब लेकर नोएडा कैसे आ गया।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: वाराणसी में बढ़ाई गई सख्ती, हॉटस्पॉट से सटे एक से दो किमी के एरिया बफर जोन घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget