एक्सप्लोरर

राकेश मारिया की किताब में बड़ा खुलासा, 'गुलशन कुमार की हत्या के बारे में खबरी ने पहले ही बता दिया था'

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की किताब में एक बार फिर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उन्होंने टी सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की हत्या को लेकर बड़ी बात कही है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया अपने किताब में किये खुलासे की वजह से सुर्खियों में हैं। मुंबई में हुये आतंकी हमले के दौरान पकड़े गये जिंदा आतंकी कसाब के बारे में उन्होंने कई राज अपनी किताब में खोले हैं। पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया ने टी सीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार की हत्या को नया खुलासा किया है। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि गुलशन कुमार की हत्या के बारे में उन्हें जानकारी मिल चुकी थी। पुलिस के एक खबरी ने इस बारे में जानकारी दी थी, लेकिन वह घटना रोकने में असफल रहे। मारिया ने अपनी किताब 'Let Me Say It Now' में यह बातें लिखीं। यही नहीं उन्होंने घटना का जिक्र करते हुये लिखा कि जब खबरी से उन्होंने पूछा कि विकेट कौन गिराने वाला है तो जवाब मिला अबु सलेम।

राकेश मारिया की किताब में बड़ा खुलासा, 'गुलशन कुमार की हत्या के बारे में खबरी ने पहले ही बता दिया था

मारिया ने विस्तार से लिखते हुये पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि खबरी ने जानकारी देते हुये कहा कि सलेम ने प्लान बना लिया है। वह शिव मंदिर के पास गुलशन कुमार पर हमला करेंगे। मारिया ने पूछा- क्या खबर पक्की है? इसके जवाब में खबरी ने कहा- साहब, खबर एकदम पक्की है, नहीं तो मैं आपको क्यों बताता। मारिया ने लिखा है कि फोन पर यह जानकारी मिलने के बाद वह सोचने लगे कि क्या करें।

गुलशन कुमार रोज शिव मंदिर जाते थे। वे टी-सीरीज कंपनी के मालिक थे। उन्होंने कुछ ही सालों में फिल्मी गानों के कैसेट रिकॉर्डिंग, फिल्म निर्माण और भक्ति एलबम से करोड़ों रुपये कमाए थे। इसी कारण वह अंडरवर्ल्ड के निशाने पर थे।

राकेश मारिया ने महेश भट्ट से जानकारी ली मारिया का कहना है कि खबरी से जानकारी मिलने के दूसरे दिन मैंने बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को फोन किया। उनसे पूछा कि क्या आप गुलशन कुमार को पहचानते हैं? पहले तो सुबह-सुबह मेरा फोन आने से महेश भट्ट चौंक गये थे, लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि हां, गुलशन कुमार को पहचानता हूं। मैं उनकी एक फिल्म का निर्देशन कर रहा हूं। भट्ट ने इसकी भी पुष्टि की कि गुलशन कुमार सुबह शिव मंदिर जाते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget