एक्सप्लोरर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चंद्रशेखर ने आत्महत्या की, कर्ज के चलते उठाया खौफनाक कदम

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीबी चंद्रशेखर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया कि कर्ज के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। चंद्रशेखर भारतीय टीम के लिये पारी की शुरुआत करते थे।

चेन्नई, एजेंसी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर ने कर्ज के कारण तनाव के चलते आत्महत्या की। गुरुवार को शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार चंद्रशेखर ने कर्ज के कारण गुरूवार को यहां अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इस कर्जे के कारण काफी तनाव में थे।

चंद्रशेखर की तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक टीम ‘वीबी कांची वीरन्स’ थी, जिसका चौथा चरण गुरूवार को समाप्त हुआ। तमिलनाडु के इस पूर्व बल्लेबाज का छह दिन बाद 58वां जन्मदिन था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाये थे लेकिन घरेलू स्तर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तथा 81 मैचों में 4999 रन बनाये जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा।

भारतीय क्रिकेट जगत ने उनके निधन पर हैरानी व्यक्त की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर श्रृद्धांजलि दी, ‘‘बीसीसीआई को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर अब दुनिया में नहीं हैं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनायें। ’’

पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने बीते समय में उनके साथ कई बार पारी का आगाज किया था, उन्होंने कहा कि वह उनके निधन से काफी हैरत में हैं। भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने शोक व्यक्त किया। वह आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के परिचालन निदेशक और चयनकर्ता भी थे, टीम ने भी ट्विटर हैंडल पर दुख जताया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतौली में ओबीसी वोट पर बड़ा दांव, सैनी-कश्यप-प्रजापति बदल सकते हैं 2027 का पूरा खेल
खतौली में ओबीसी वोट पर बड़ा दांव, सैनी-कश्यप-प्रजापति बदल सकते हैं 2027 का पूरा खेल
मुजफ्फरनगर: BJP का वोट बैंक खिसका या विपक्ष मजबूत? 2027 के लिए आंकड़ों से समझें गणित
मुजफ्फरनगर: BJP का वोट बैंक खिसका या विपक्ष मजबूत? 2027 के लिए आंकड़ों से समझें गणित
UP Rajya Sabha Chunav Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
मीरापुर में चंदन चौहान के जाने से बदला समीकरण, 2027 में बीजेपी गठबंधन के सामने क्या चुनौती?
मीरापुर में चंदन चौहान के जाने से बदला समीकरण, 2027 में बीजेपी गठबंधन के सामने क्या चुनौती?

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
फ्लाइट हाईजैक की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, आखिर कहां लैंड हुआ विमान?
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
'अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…', INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
ट्रंप को नाम बदलने की बीमारी, AI से न्यू मैक्सिको तक...अब तक क्या-क्या बदला?
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
उमर खालिद-शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
उमर खालिद-शरजील इमाम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
Embed widget