एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, जेपी नड्डा को पत्र लिखकर बताई वजह

Uttarakhand Elections: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है.

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर की है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को युवा नेतृत्वकर्ता मिला है. राज्य में अब नेतृत्व परिवर्तन हुआ है और ऐसी परिस्थिति में मुझे आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं. इसके अलावा मैंने झारखंड प्रभारी, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2014 में सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई. मैंने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई चुनाव अभियानों में काम किया है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही ये बड़ी बात

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पत्र में आगे लिखा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने, उसके लिए पूरा समय लगाना चाहता हूं. इसलिए आपसे अनुरोध है कि मेरे चुनाव ना लड़ने के अनुरोध को स्वीकार करें ताकि मैं अपना पूरा प्रयास सरकार बनाने के लिए लगा सकूं. बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, ''मैं लंबे समय से राजनीति में काम कर रहा हूं. चार साल से पार्टी ने मुझे सीएम के तौर पर सेवा करने का मौका दिया. एक छोटे से गांव में जन्म लिया और पार्टी में सीएम बना.'' उन्होंने कहा ''कभी कल्पना भी नहीं की थी पार्टी इतना बड़ा सम्मान देगी. पार्टी ने विचार किया और संयुक्त रुप से निर्णय लिया कि अब सीएम का मौका किसी और को देना चाहिए.''

ये भी पढ़ें :-

मुलायम की बहू को टिकट देने से क्यों कतरा रही है बीजेपी? अपर्णा के आने से बीजेपी खुश और जाने से सपा भी खुश

UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद का एलान- समाजवादी पार्टी 100 सीट भी दे तो गठबंधन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget