एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद का एलान- समाजवादी पार्टी 100 सीट भी दे तो गठबंधन नहीं

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव अगर सपा 100 सीट भी दे तो भी गठबंधन नहीं होगा.

UP Assembly Election 2022: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को कहा कि अगर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उसे 100 सीट भी देगी तब भी वह उसके साथ गठबंधन नहीं करेगी. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने ग्रेटर नोएडा में एक प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी और उन्होंने समाजवादी पार्टी से बात नहीं बनने के बाद यह फैसला किया है.

पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस वार्ता के मौके पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. चंद्रशेखर आजाद ने बिना नाम लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कई आरोप लगाए और कहा कि पहले 25 सीट देने का उनसे वादा किया गया था. उसके बाद उनकी पार्टी के साथ ‘छल’ किया गया.

100 सीट दे फिर भी सपा के साथ गठबंधन नहीं
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी उनको 100 सीट भी देगी तो भी उनके साथ नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए चुनाव के बाद भी पार्टियों की मदद करेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी कुछ लोगों के सामने अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी. जिनमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी उनके सामने प्रत्याशी नहीं उतारेगी. भीम आर्मी संगठन के मुखिया चंद्रशेखर ने 33-34 सीटों के नाम बताए और कहा कि इन सीटों पर हमारी पार्टी के लड़ने की बात हुई थी, लेकिन बाद में हमारे साथ ‘छल’ हो गया. अब उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी.

यह भी पढ़ें:

UP Election: सपा-RLD गठबंधन ने दो और उम्मीदवारों का किया एलान, छपरौली और मुजफ्फरनगर से ये होंगे प्रत्याशी

UP Election 2022: टिकट कटने से नाराज सपा विधायक शरदवीर सिंह ने दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आजकल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आजकल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget