एक्सप्लोरर

संसद में हंगामा: मायावती बोलीं- सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, पहली बार देखा ऐसा दृश्य

बसपा सुप्रीमो मायावती ने संसद के दोनों सदनों में लगातार हुए हंगामे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. मायावती ने कहा कि उन्होंने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा.

Mayawati on Parliament Session: संसद के मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष और सत्ता पक्ष के हंगामे के चलते सदन में कुछ ही घंटे काम हो पाया. रिपोर्ट के अनुसार, इस सत्र में संसद के दोनों सदनों में सिर्फ 22 फीसदी ही काम हो पाया. संसद में हुए हंगामे को लेकर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू भावुक भी हो गए.

इसी बीच बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भी संसद में हंगामे को लेकर दुख जताया है. मायावती ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हए कहा कि संसद में ऐसा दृश्य उन्होंने कभी नहीं देखा. मायावती ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, "देश की संसद व इसके उच्च सदन राज्यसभा में गत दिनों सत्ता व विपक्ष के बीच गतिरोध में जो कुछ हुआ वह अति दुर्भाग्यपूर्ण. मैंने अपने लम्बे संसदीय जीवन में बहुत बार सत्ता व विपक्ष के बीच तीखी तकरार, तनाव व तीव्र विरोध आदि देखे हैं किन्तु संसद में अब जैसा दृश्य कभी नहीं देखा है."

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही
लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. सदन की कार्यवाही तय समय से दो दिन पहले ही स्थगित हो गई है. ओबीसी संशोधन बिल पास होने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी.

वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा सत्र के दौरान संविधान 127वां संशोधन विधेयक समेत कुल 20 विधेयक पारित हुए. 66 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए. सदस्यों ने नियम 377 के अधीन 331 मामले उठाए. सत्र खत्म होने के बाद स्पीकर की कस्टमरी मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी समेत कई पक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, 'बातों की खेती करने वाले यूपी में किसान सम्मेलन करेंगे'

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब शनिवार को भी कर सकेंगे ताजमहल का दीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget