एक्सप्लोरर

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब शनिवार को भी कर सकेंगे ताजमहल का दीदार

आगरा में शनिवार को भी पर्यटकों के दीदार के लिए ताजमहल खुलेगा. यूपी सरकार ने अब वीकेंड लॉकडाउन के तहत शनिवार को कर्फ्यू खत्म कर दिया है.

Taj Mahal Open On Saturday: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के अंतर्गत लागू की गई दो दिन की साप्ताहिक बंदी को खत्म कर अब उसे एक दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है, जिससे आगरा में शनिवार को भी पर्यटकों के दीदार के लिए ताजमहल खुलेगा. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. उन्होंने बताया कि पूर्व में साप्ताहिक लॉकडाउन शनिवार-रविवार का था, जिसे अब प्रदेश सरकार ने केवल रविवार का कर दिया है. इसके साथ ही अब पर्यटक शनिवार को भी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे.

गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर में ताजमहल 188 दिन बंद रहा था तो वहीं दूसरी लहर में ताजमहल 61 दिन बंद रहा. इसके बाद 16 जून को ताजमहल पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया. टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि अब देश में तेजी से वैक्सीनेशन हो रहा है इसलिए टूरिज्म इंडस्ट्री रफ्तार पकड़ेगी और पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी.

बता दें कि ताजमहल अभी सुबह के समय 6 बजे खुलता है और सूर्यास्त के समय 6 बजकर 15 मिनट पर बंद हो रहा है. एक बार में ताजमहल में 650 लोगों को जाने की इजाजत है. ताजमहल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट की दी जा रही है.

यूपी में शनिवार का लॉकडाउन खत्म

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद राज्य सरकार ने अब वीकेंड लॉकडाउन के तहत शनिवार को कर्फ्यू खत्म कर दिया है. नये आदेश के तहत सिर्फ रविवार को ही कर्फ्यू की पाबंदियां रहेंगी. प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने ये आदेश जारी किया. इस आदेश के बाद अब सोमवार से शनिवार तक आम जन सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक सामान्य रूप से आवाजही कर सकते हैं.

प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी द्वारा जारी आदेश में साफ लिखा गया है कि, इसे 14 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा. लेकिन, लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना होगा.

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, 'बातों की खेती करने वाले यूपी में किसान सम्मेलन करेंगे'

Basti Accident: कंटेनर में जा घुसी बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, योगी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget