एक्सप्लोरर

Sonbhadra: अफसरों पर भड़के BJP के पूर्व सांसद, बोले- आदिवासियों को ना भड़काएं वरना अंजाम ठीक नहीं होगा

UP News: पूर्व सांसद ने कहा कि इन्हीं आदिवासियों  के उत्पीड़न के कारण मणिपुर में हाहाकार मचा है. उन्होंने क्षेत्राधिकारी के सामने ही वन विभाग पर आदिवासियों को भड़काने का आरोप लगाया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के केवटम गांव में पशु चराने को लेकर वन कर्मियों ने ग्रामीणों की पिटाई कर दी थी. इस बीच पिटाई से क्षुब्ध ग्रामीणों व वन कर्मियों में विवाद हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को वन चौकी पर पहुंचकर बवाल किया था. इस मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है. गुरुवार की शाम को गांव में पहुंचे बीजेपी नेताओं ने पूरी घटना के लिए वन विभाग को जिम्मेदार बताया है.

यूपी के सोनभद्र जिले के केवटम गांव में वन विभाग और ग्रामीणों के बीच झड़प और मारपीट के मामले में राजनीति गरमा गई है. गुरुवार को गांव पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने पूरी घटना के लिए वन विभाग को जिम्मेदार बताया.

समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने वन विभाग के कर्मियों को आदिवासियों का उत्पीड़न बंद करने की हिदायत देते हुए कहा कि आदिवासियों को भड़काया तो अंजाम ठीक नहीं होगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने आदिवासियों को संबोधित करते हुये भरी सभा में कहते दिख रहे हैं कि आदिवासियों का जमकर उत्पीड़न हो रहा है. घर आकर आदिवासियों को मारा-पीटा जा रहा है. आदिवासियों को भड़काइए नहीं वरना अंजाम ठीक नहीं होगा, थाना फूंक दिया जाएगा. 

आदिवासियों  के उत्पीड़न के कारण मणिपुर में हाहाकार मचा- छोटेलाल खरवार 

पूर्व सांसद ने कहा कि इन्हीं आदिवासियों के उत्पीड़न के कारण मणिपुर में हाहाकार मचा है. वहां सरकार फेल हो गई है. उन्होंने क्षेत्राधिकारी के सामने ही वन विभाग पर आदिवासियों को भड़काने का आरोप लगाया है. बीजेपी के आदिवासी नेता और पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि केवटम में वन विभाग आदिवासियों पर अंग्रेजों से भी अधिक उत्पीड़न किया है. ग्रामीणों को मारा-पीटा गया था. इसके संबंध में पीड़ितों से पूछताछ के बाद लिखित तहरीर आदिवासियों के तरफ से हम लोगों के उपस्थिति में थाना प्रभारी मांची और सीओ को दिया गया. बता दें कि पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश आदिवासी खरवार संघ के अध्यक्ष भी हैं.

राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि यहां आदिवासियों के साथ वन विभाग के लोग उत्पीड़न कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो आदिवासी वन विभाग को पैसा देता है, उसके साथ अच्छा व्यवहार होता है. जो पैसा नहीं  देता उसके साथ गलत व्यवहार और अत्याचार करते हैं. उन्होंने कहा कि पूरे नगवां क्षेत्र में वन विभाग आदिवासियों का उत्पीड़न कर रहा है, मगर ऐसा नहीं होने  दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Auraiya News: ले डूबा लालच! पैसे को डेढ़ गुना करने के चक्कर में गंवाए 1.4 लाख, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget