एक्सप्लोरर

जेल से रिहा हुए पूर्व बीजेपी विधायक उदयभान सिंह करवरिया, सपा ने जताया ऐतराज

UP News: समाजवादी पार्टी विधायक जवाहर पंडित की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया जेल से रिहा हो गए. सपा ने उनकी रिहाई पर ऐतराज जताया है.

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी के विधायक जवाहर पंडित की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया 25 जुलाई को जेल से रिहा हो गए. यह रिहाई यूपी सरकार की सिफारिश पर गवर्नर द्वारा उनकी बाकी सजा को माफ कर दिए जाने की वजह से हुई है. हालांकि सपा विधायक की हत्या में ट्रायल कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उम्र कैद की सजा काट रहे बीजेपी नेता की सजा माफ़ी के आदेश पर विवाद खड़ा हो गया है.

बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की रिहाई आज सुबह तकरीबन आठ बजे हुई. वह 8 साल 9 महीने बाद जेल से रिहा हुए. इस अवधि में उन्हें प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में रखा गया था. उदयभान की जेल से रिहाई के वक्त उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम करवरिया भी जेल के बाहर मौजूद थीं. जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने उन्हें फूलों की माला पहनाई. घर पहुंचने पर भी समर्थकों ने खुशियां मनाई. उम्रकैद की सजा पर शासन ने 19 जुलाई को समय पूर्व रिहाई का आदेश दिया था. योगी सरकार की सिफारिश पर गवर्नर ने उदयभान करवरिया की उम्र कैद की बाकी सजा को माफ कर दिया था. इसके बाद पूर्व विधायक की किसी अन्य मामले में कस्टडी  नहीं होने की रिपोर्ट भेजी गई थी. कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आज सुबह उदयभान को जेल से रिहा कर दिया गया. 

विधायक की रिहाई पर सपा ने जताया ऐतराज
हालांकि योगी सरकार के सजा माफी कराए जाने के फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मौत के घाट उतारे गए पूर्व विधायक जवाहर पंडित के परिवार वालों और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने योगी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. विधायक की हत्या जैसे गंभीर आरोपों में दोषी करार दिए गए सजायाफ्ता कैदी को माफी दिए जाने पर एतराज बताया है. परिजनों और विपक्षी नेताओं का कहना है कि योगी सरकार एक तरफ कानून व्यवस्था की दुहाई देती है और दूसरी तरफ विधायक की हत्या के दोषी बीजेपी नेता को कोर्ट के आदेश के बावजूद जेल से रिहा कराने का काम करती है. उम्र कैद की सजा काट रहा मुलजिम बीजेपी का नेता और पूर्व विधायक है, इसलिए उसकी सजा माफ कराई गई है.

समाजवादी पार्टी के तत्कालीन विधायक जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित की हत्या साल 1996 के अगस्त महीने में शहर के पाश इलाके सिविल लाइंस में एक-47 से हुए हमले में की गई थी. इस हमले में करवरिया परिवार के कई सदस्य आरोपी बनाए गए थे. मौत के घाट उतारे गए विधायक जवाहर पंडित का परिवार योगी सरकार के फैसले को अदालत में चुनौती देने की तैयारी में है. 

2002 और 2007 में चुने गए थे विधायक
उदयभान करवरिया 2002 और 2007 में प्रयागराज की बारा सीट से बीजेपी का टिकट पर विधायक चुने गए थे. उनकी पत्नी उदयभान करवरिया 2017 में बीजेपी के टिकट पर मेजा सीट से विधायक निर्वाचित हुई थी. समाजवादी पार्टी के विधायक रहे जवाहर पंडित मर्डर केस में उदयभान के बड़े भाई पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया, छोटे भाई पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया समेत परिवार के कई अन्य लोग अब भी जेल में है. सपा विधायक के मर्डर केस में राजस्थान के मौजूदा गवर्नर कलराज मिश्र ने भी उदयभान करवरिया के बचाव में गवाही दी थी.

ये भी पढ़ें: नोएडा-गाजियाबाद में सुबह से झमाझम बारिश, इन जिलों में भी जारी की गई चेतावनी, जानें- मौसम अपडेट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget