एक्सप्लोरर

इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें अपना पीएफ बैलेंस

देश में लगभग 6 करोड़ ऐसे कर्मचारी हैं जिनका पीएफ कटता है। कुछ आसान तरीकों से आप पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों को सरकार ने सौगात दी है। केंद्र सरकार ने पीएफ पर ब्याज दर की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज की मंजूरी दे दी है। इसका फायदा 6 करोड़ पीएफ धारकों को मिलेगा। बतादें कि पीएफ पर मिलने वाली ब्याज दरें बदलती रहती हैं। पीएफ पर पहले 8.55 प्रतिशत ब्याज मिल रहा था जिसे बढ़ाकर 8.65 प्रतिशत किया गया है।

पीएफ खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट में जमा राशि को समय-समय पर चेक करते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें पीएफ बैलेंस चेक करने में थोड़ी मुश्किलें भी आती हैं। तो चलिए हम आपको कुछ आसान से तरीके बताते हैं जिनसे आप कुछ ही सेकेंड्स में अपना पीएफ अकाउंट चेक कर सकते हैं।

SMS से चेक करें पीएफ SMS से पीएफ चेक करने के लिए आपका UAN नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपको 7738299899 पर एक मैसेज करना होता है। इस नंबर पर आपको ‘EPFOHO UAN ENG’ लिखकर भेजना होगा। मैसेज भेजते ही आपको मोबाइल पर पीएफ बैलेंस की जानकारी आ जाएगी। बतादें कि यह सर्विस अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी समेत 10 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है।

मिस कॉल के जरिए आप मिस कॉल के जरिए भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। उसके लिए आपका मोबाइल नंबर UAN से रजिस्टर्ड होना जरुरी है। मिस कॉल से पीएफ की जानकारी लेने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस कॉल देनी होगी। मिस कॉल देते ही आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें आपके पीएफ राशि के बारे में जानकारी होगी।

EPFO ऐप से भी जानें पीएफ राशि ऐप द्वारा पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपको EPFO का ऐप डाइनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको मेंबर ऑप्शन पर क्लिल कर बैलेंस/पासबुक सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आप UAN नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरकर अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।

Umang App से ऐसे जानें पीएफ Umang App से पीएफ राशि जानने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप इस ऐप पर पासबुक देख सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र मिश्रा आज संभालेंगे राम मंदिर CEO का पद, इन कामों पर होगा फोकस
जितेंद्र मिश्रा आज संभालेंगे राम मंदिर CEO का पद, इन कामों पर होगा फोकस
दिल्ली हादसे में गई अभिषेक की जान, मणिकर्णिका घाट पर पहुंचा शव
दिल्ली हादसे में गई अभिषेक की जान, मणिकर्णिका घाट पर पहुंचा शव
'दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम...', CM योगी ने किस के लिए कही ये बात?
'दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम...', CM योगी ने किस के लिए कही ये बात?
'टोपी भी बदलकर नीला...', सपा के यूथ विंग के नए ड्रेस कोड पर बोले ओपी राजभर
'टोपी भी बदलकर नीला...', सपा के यूथ विंग के नए ड्रेस कोड पर बोले ओपी राजभर

वीडियोज

BIHAR FLOOD: बिहार में बाढ़ का तांडव! 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़े.....
Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मांगकर कपड़े पहने, राजाओं की तरह विएना में निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
मांगकर कपड़े पहने, राजाओं की तरह विएना में निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
जितेंद्र मिश्रा आज संभालेंगे राम मंदिर CEO का पद, इन कामों पर होगा फोकस
जितेंद्र मिश्रा आज संभालेंगे राम मंदिर CEO का पद, इन कामों पर होगा फोकस
दिल्ली आने से पहले ईरान ने तारीफों के बांधे पुल, कहा-भारत के साथ...
दिल्ली आने से पहले ईरान ने तारीफों के बांधे पुल, कहा-भारत के साथ...
अगर ड्रा हुआ दलीप ट्रॉफी का फाइनल, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर ड्रा हुआ दलीप ट्रॉफी का फाइनल, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम...', CM योगी ने किस के लिए कही ये बात?
'दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम...', CM योगी ने किस के लिए कही ये बात?
तेलंगाना के मंत्री ने CPR देकर बचाई अधिकारी की जान, वीडियो वायरल
तेलंगाना के मंत्री ने CPR देकर बचाई अधिकारी की जान, वीडियो वायरल
हर महीने जोड़ें 55 रुपये, 60 के बाद मिलेगी 3000 की पेंशन
हर महीने जोड़ें 55 रुपये, 60 के बाद मिलेगी 3000 की पेंशन
Embed widget