एक्सप्लोरर

संगम नगरी में भी बहाल हुईं हवाई सेवाएं, मुसाफिरों के लिए बनाया गया सेल्फी प्वाइंट

प्रयागराज से उड़ानों का सिलसिला आज से शुरू हो गया. कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते देश भर में उड़ान सेवाएं बंद कर दी गईं थी. लेकिन सोमवार से ये उड़ानें बहाल कर दी गई हैं

प्रयागराज, एबीपी गंगा। कोरोना की महामारी के बीच संगम नगरी प्रयागराज में भी हवाई सेवाएं आज से बहाल हो गई हैं. आज पहले दिन यहां दो शहरों मुम्बई और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हुई है. कल से यहां नई दिल्ली के लिए भी जहाज उड़ान भरेंगे. आज पहले दिन बड़ी संख्या में मुसाफिर हवाई यात्रा के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे. इनमे से ज़्यादातर वह लोग हैं, जो लॉकडाउन में कहीं फंसे हुए थे या फिर उन्हें अपनी जॉब के सिलसिले में इन शहरों को जाना है. पहले दिन व्यवस्थाएं काफी चुस्त नज़र आईं। हालांकि मुसाफिरों में सफर को लेकर कोई उत्साह नहीं नज़र आया.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मुसाफिरों के लिए आज से सेल्फी प्वाइंट की भी शुरुआत की है. यह सेल्फी प्वाइंट एयरपोर्ट कैम्पस में ही बनाया गया है. इसमें आई लव प्रयागराज लिखा हुआ है तमाम यात्रियों ने यहां सेल्फी लेकर अपने सफर को यादगार बनाया.

संगम नगरी में भी बहाल हुईं हवाई सेवाएं, मुसाफिरों के लिए बनाया गया सेल्फी प्वाइंट

बदले हुए माहौल में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र कई इंतज़ाम किये गए हैं. सभी यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु एप और मास्क ज़रूरी है. यात्रियों का बैग बाहर ही सेनिटाइज़ किया जा रहा है. टिकट व आईडी प्रूफ डिजिटल तरीके से चेक किये जा रहे हैं.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अंदर और बाहर मार्किंग की गई है. यात्रियों को सफर के दौरान खाने पीने का कोई सामान नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही विमान में सवार होने से पहले एयरपोर्ट की तरफ से सभी मुसाफिरों को नया मास्क, फेस कवर और सेनेटाइजर दिया जा रहा है. कई यात्री तो पहले सफर के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
खुर्जा में बीजेपी को ठाकुर-जाट-ब्राह्मण का साथ, 2027 में विपक्ष के समीकरण पर नजर
खुर्जा में बीजेपी को ठाकुर-जाट-ब्राह्मण का साथ, 2027 में विपक्ष के समीकरण पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
डिबाई में 1.15 लाख लोधी वोट, 2027 में किस तरह बनेगा सियासी गणित?
डिबाई में 1.15 लाख लोधी वोट, 2027 में किस तरह बनेगा सियासी गणित?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
Embed widget