एक्सप्लोरर

यूपी: सपा के प्रदर्शन में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने का आरोप, पांच गिरफ्तार

आगरा में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सपा के प्रदर्शन में कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सदर बोत्रे रोहन प्रमोद ने शुक्रवार को बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में पंकज सिंह द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने की बात सामने आयी है, उसके समर्थन में अन्य लोगों ने भी ‘‘जिंदाबाद जिंदाबाद’’ कहा था. उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत और गहन जांच की जा रही है. पांच लोग गिरफ्तार किये गए हैं, अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है.

कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस के अनुसार इस संबंध में नाई की मंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने महामारी अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन, धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं में पांच नामजद सहित 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस संबंध में अभी तक सुल्तानगंज की पुलिया निवासी पंकज सिंह, आरिफ खान, चंद्रप्रकाश, दीपक वाल्मीकि और मधुकर सिंह को गिरफ्तार किया है.

वहीं इस मामले में सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि पुलिस ने जिन पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक भी सपा कार्यकर्ता नहीं है. उन्होंने दावा किया है कि सपा के किसी कार्यकर्ता ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा नहीं लगाया.

आरोपी पंकज सिंह के बीजेपी से जुड़े होने के कुछ दावों के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रवक्ता के. के. भारद्वाज ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग सपा कार्यकर्ता हैं और उन पांच से दो पदाधिकारी हैं. भारद्वाज ने कहा कि किसी भी पार्टी के प्रदर्शन में देशद्रोही नारेबाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी के यूपी दौरे का दूसरा दिन, आज लखीमपुर खीरी में रेप पीड़ितों के परिजनों से करेंगी मुलाकात

UP Assembly Election: बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाया मुद्दा, अखिलेश पर बरसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget