एक्सप्लोरर

UP Assembly Election: बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाया मुद्दा, अखिलेश पर बरसे

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया. योगी ने मुख्य तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा, पाकिस्तान, आतंकवाद धर्मांतरण और लव जिहाद पर अपनी बात रखी.

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने भी कमर कस ली है. शुक्रवार को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला किया. इसके अलावा उन्होंने आगरा में कथित पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी को लेकर सपा पर भी निशाना साधा. कार्यसमिति में योगी ने मुख्य तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा, पाकिस्तान, आतंकवाद धर्मांतरण और लव जिहाद पर अपनी बात रखी. योगी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बीजेपी का सिद्धांत रहा है दल से बड़ा देश, हम सत्ता में रहें हों या विपक्ष में, लेकिन बीजेपी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में किसी से कोई समझौता नहीं किया.

योगी ने आगे कहा कि अभी हाल में दो प्रकार के षड़यंत्र देखने को मिले थे. जब मतांतरण की आड़ में मूक बधिर बच्‍चों को हथियार बनाया गया और अपनी ही व्यवस्था के खिलाफ उन्हें भड़काकर सुरक्षा में सेंध लगाने के जिस प्रकार षड़यंत्र हो रहे थे वह एक सामान्य घटना नहीं है. दूसरे, विपक्ष की हाल में लखनऊ में एक कुत्सित मंशा देखने को मिली जब सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी संगठनों को अपनी गिरफ्त में लिया तब एक जिम्मेदार नेता ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों पर भरोसा नहीं है. योगी ने सवाल उठाया कि आखिर यह किस मंशा को प्रदर्शित करता है. बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में दो संदिग्ध आतंकवादी पकड़े जाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि हमें बीजेपी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस पर भरोसा नहीं है.

योगी ने कहा कि सपा के लोग आगरा में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे तो यह सोच लीजिए कि उनके पास देश की सुरक्षा का कैसा ब्‍लू प्रिंट (खाका) है. यह इस चीज को बताता है कि लोग वोट बैंक के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने में कोई परहेज नहीं करते. इनके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कोई मायने नहीं रखती है. ये हर एक उस मुद्दे को राजनीतिक तंग दायरे में देखना चाहते जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. हम सबको इसके प्रति सचेत रहना होगा.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, कहा- पंचायत चुनाव में हुआ उम्मीदवारों का अपहरण, लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार

मंडुआडीह नहीं, अब बनारस स्टेशन कहिये... बदल गया है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget