एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP बरेली में कोरोना से पहली मौत, 35 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

यूपी में बरेली कोरोना मुक्त हो गया था। लेकिन आज जिले में इस संक्रमण के चलते पहली मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक की तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बरेली, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के बरेली से बुरी खबर है। यहां बुधवार सुबह कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी। बरेली में यह कोरोना पॉजिटिव की मौत का पहला मामला है। हजियापुर निवासी बजीर अहमद की जांच सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आयी थी। तब से वह एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। प्रशासन ने उसे दफनाने के लिये अलग व्यवस्था की है।

बजीर अहमद कोरोना की महामारी का बरेली में शिकार होने वाले पहले व्यक्ति हैं। बजीर को संक्रमण की पुष्टि सोमवार को ही हुई थी। ये पहले से हार्ट, अस्थमा और डायबिटीज से पीड़ित थे। 37 वर्षीय व्यक्ति की तबियत शनिवार को काफी खराब हो गयी थी। तब इसे परिजन जिला अस्पताल ले गये थे। वहां से कोरोना के लक्षण दिखायी देने पर सैंपल लेकर इसे सुपर स्पेसलिटी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया।

हालत ज्यादा बिगड़ने पर प्रशासन ने इसे मेडिकल कॉलेज भेजा और स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर युवक को वेंटिलेटर पर रखा गया था। सोमवार को इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। इलाज के दौरान बजीर अहमद की आज सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर मौत हो गई। इस मामले में नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ रंजन गौतम का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को इसका शव सौंपा जाएगा। गिने चुने परिजनों की मौजूदगी में प्रशासनिक अफसर ही इसे अलग जगह सुपुर्दे खाक करेंगे। युवक की पत्नी और इसके संपर्क में आने वाले अन्य लोग भी क्वारंटीन हैं। किसी को भी उनकी बॉडी को छूने की इजाजत नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget