एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: गूंगे युवक की 500 रुपये के लिए दोस्त ने की हत्या, धड़ से अलग किया सिर

UP News: फिरोजाबाद में 15 फरवरी को पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव का सिर धड़ से अलग मिला. मामले में जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपने दोस्त को 500 रुपये के मार डाला.

Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के सत्य नगर के पास 15 फरवरी को एक अज्ञात युवक का शव मिला था. शव का सिर धड़ से अलग था और सिर के बाल जले हुए थे. शव को एक चादर से ढका गया था, जिससे यह मामला और भी सनसनीखेज बन गया.

पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पड़ोस में रहने वाले मूक बधिर युवक राजकुमार उर्फ गूंगा को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान, पुलिस ने मूक बधिर एक्सपर्ट को बुलाया और उसने इशारों-इशारों में ही आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि घटना वाले दिन बघेल कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त सोनू के साथ शराब पी रहा था. इसी दौरान 500 रुपये सोनू ने राज कुमार की जेब  से निकाल लिए इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर राजकुमार ने सोनू की गला काटकर हत्या कर दी.

शव की पहचान छुपाने के लिए हत्यारे ने काटे थे सोनू के बाल
हत्या के बाद पहचान छिपाने के इरादे से आरोपी ने सोनू के सिर के बाल काटे और फिर जला दिए और शव को चादर से ढक दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिरोजाबाद का ये मामला बेहद ही चौकाने वाला है. इस खबर ने पुलिस वालो को भी सकते में डाल दिया है.

घटना वाले दिन जब सोनू नाम के युवक का पोस्टमार्टम हो गया तो परिवार वाले उसके शव को घर ले जाने की जगह घटनास्थल से कुछ दूरी पर बंबा बाईपास रोड को जाम कर हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए थे. बाद में काफी पुलिस के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोला था और तब उसका अंतिम संस्कार हो सका था.

500 रुपये के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया
वही इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सोनू और राजकुमार दोनों दोस्त थे. राजकुमार बोल नहीं पाता था घटना से पहले इन्होंने एक साथ शराब पी और सोनू ने राजकुमार की जेब से 500 रुपए निकाल लिए उसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और राजकुमार ने उसकी हत्या कर दी. वह इस घटना को खुलासा करने के लिए पुलिस को एक मूक बधिर एक्सपर्ट की भी सहायता लेनी पड़ी और उसने ही  इशारों इशारों में राजकुमार  की बात को समझा तब जाकर पूरी घटना का खुलासा हुआ.

यह भी पढ़ें- धर्मात्मा निषाद खुदकुशी पर गर्माई सियासत, कांग्रेस ने की संजय निषाद पर आरोपों की जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget