एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: बुलंदशहर में गोश्त नहीं मिलने पर होटल स्टाफ के साथ मारपीट, बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की

Bulandshahr News: बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मामूली सी कहासुनी पर कुछ युवकों ने होटल के स्टाफ संग मारपीट की और कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई.

Firing In Bulandshahr: बुलंदशहर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है उसकी बानगी सिकंदराबाद (Sikandrabad) में दिखाई दी. जहां पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने एक होटल में मामूली कहासुनी होने पर मारपीट की और भरे बाजार में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर डाली. फायरिंग में एक युवक को गोली भी लग गई. ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है.  

बुलंदशहर में भरे बाजार में फायरिंग

ये घटना सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के पल्लेदार मोहल्ले के पास की है, जहां दोपहर लगभग दो बजे अब्दुल वाहिद के होटल पर एक युवक आया और उसने होटल में गोश्त की मांग की, जिस पर स्टाफ ने बताया कि हमारे यहां गोश्त नहीं है. इस बात को लेकर वो होटल स्टाफ से बहस करने लगा. इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. इस झगड़े के बाद पहले तो वो वहां से लौट गया और फिर कुछ देर बाद फिर अपने साथियों के साथ लौटा और फिर स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी. इन लोगों ने होटल में तोड़फोड़ की और दिनदहाड़े कई राउंड गोलियां फायर की. इस फायरिंग में होटल मालिक के भतीजे अतीक को पैर में गोली लग गई जिसके बाद आनन फानन में अतीक को हॉस्पिटल ले जाया गया. वहीं दबंगई की पूरी घटना होटल के पास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची. इस मामले पर ज्यादा बात करते हुए सिकंदराबाद के सीओ सुरेश कुमार ने बताया कि होटल मालिक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

UP Election: मुश्किल में फंसे राजा भैया, कुंडा थाने में FIR दर्ज, जानें- क्या है मामला

UP Election 2022: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, यूपी में चलेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, जानिए कौन हैं वो तीन इंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget