एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां

Fire In Ghaziabad: दिवाली की सुबह रविवार को गाजियाबाद में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई. इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Ghaziabad Fire News: यूपी के गाजियाबाद में रविवार (12 नवबंर) सुबह एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई. आज की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचीं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. 

बता दें कि, दमकल विभाग ने दिवाली पर आग लगने की आशंका वाले 10 क्षेत्रों की पहचान की थी और संबंधित पुलिस स्टेशनों पर फायर टेंडर आवंटित किए हैं. इनमें खोड़ा, इंदिरापुरम, वैशाली, विजय नगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक, लोनी और एएलटी सेंटर जैसे आबादी वाले क्षेत्र और मोदीनगर और मुरादनगर जैसे बाहरी आवासीय क्षेत्र शामिल हैं. 

मेरठ में भी आग से लाखों का नुकसान

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र में ढबाई नगर में स्थित एक कपड़े के कारखाने में शनिवार देर शाम को भीषण आग लग गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. कारखाने में कपड़े के सामान का भंडार था, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया. 

आग पर काबू पाने के लिए लगभग आधा दर्जन दमकल गाड़ियों को लगाया गया और आग पर पूरी तरह से काबू पाने में उन्हें दो से तीन घंटे लग गए. घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे की है. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली, लेकिन कारखाने में रखे करीब 50 लाख रुपये के सामान के पूरी तरह जल गए. 

आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटे

अग्निशमन अधिकारी (डीएफएसओ) आशुतोष कुमार ने बताया कि यह शॉर्ट-सर्किट का मामला लग रहा है. उन्‍होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच करेगी, उसके बाद ही आग लगने के सटीक कारण का पता चल सकेगा. गनीमत है कि आग उस समय लगी, जब कारखाने में कोई नहीं था. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: 'नोटबंदी में गरीबों का पैसा लेकर अमीरों की तिजोरी भरी', अखिलेश यादव बोले- बीजेपी ने डायल 112 को बर्बाद किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Ekta Diwas Parade 2026: एकता नगर में निकलीं झांकियां | Sardar Patel | PM Modi
Mahadangal: विपक्ष का जनमहाभियोग, 'सत्ता' का प्रयोग! | Congress | BJP | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget