एक्सप्लोरर

UP News: 'नोटबंदी में गरीबों का पैसा लेकर अमीरों की तिजोरी भरी', अखिलेश यादव बोले- बीजेपी ने डायल 112 को बर्बाद किया

UP Politics: अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया और कहा कि इस दौरान बीजेपी ने अपनी तिजोरी भरी.

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2016 में की गई नोटबंदी को लेकर केंद्र की कड़ी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है. साथ ही उन्होंने डायल-112 की महिला कर्मियों के प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार को घेरा है.

'बीजेपी ने अपनी तिजोरी भरने का काम किया'
उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है. देश में जो धोखाधड़ी और 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, उसी की भरपाई के लिए केंद्र ने सोची समझी रणनीति के तहत नोटबंदी का फैसला लिया था. अखिलेश ने दावा किया कि नोटबंदी के दौरान सरकार ने जनता का सारा पैसा बैंकों में जमा करा दिया. गरीबों का पैसा लेकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया.

'बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और आतंकवाद खत्म हो जाएगा. महंगाई कम होगी, लेकिन उनका दावा झूठा साबित हुआ. नोटबंदी के बाद भी न भ्रष्टाचार कम हुआ, न महंगाई रुकी और ना ही आतंकवाद खत्म हुआ. आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है.

सपा प्रमुख ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार, आज भी देश में 33 लाख करोड़ रुपये नकद राशि बाजार में है. आज भी ज्यादातर लोग डिजिटल के बजाय नकद ही लेन-देन कर रहे हैं. जमीन और प्रमुख वस्तुओं की खरीददारी नकद की जा रही है. सभी ने देखा कि जमीन की रजिस्ट्री और खरीद में बड़े पैमाने पर नकद रकम का लेन-देन हुआ और भ्रष्टाचार हुआ. उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में जो जमीन की रजिस्ट्री हुई, उनमें बीजेपी के लोग शामिल रहे.

‘बीजेपी ने डायल 112 को बर्बाद किया'
अखिलेश ने ‘डायल 112 रिस्पॉंस सिस्टम’ में कार्यरत महिला कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के पहले ही दिन हम इस मुद्दे को उठाएंगे. हमारा पहला सवाल यह होगा कि बीजेपी ने डायल 112 को क्यों बर्बाद कर दिया? उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार इमोशनलेस (भावना शून्य), हार्टलेस (संवेदनहीन) और विजनलेस (कोई दृष्टिकोण नहीं) है. वह गरीबी का फायदा उठा रही है. डायल 112 में कार्यरत महिलाओं को नौकरी से निकालने की धमकी दे रही है. त्योहार के दिन बहन-बेटियों का उत्पीड़न किया जा रहा है

'सपा की सरकार बनी तो बढ़ेगा वेतन'
अखिलेश ने कहा कि हम इन महिला कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हैं कि सपा की सरकार बनने पर उनका वेतन बढ़ा देंगे. उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग 3,000 रुपये है तो हम इसका दुगना 6,000 रुपये बढ़ा देंगे.

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को रिस्पॉंस सिस्टम यूपी डायल 100 दिया था. उसके लिए पुलिस के अधिकारियों को न्यूयॉर्क और सिंगापुर भेजा गया था. न्यूयॉर्क पुलिस जिस तरह काम करती है उस बारे में पूरी जानकारी ली गई थी और उसे उत्तर प्रदेश के अनुरूप बनाकर पुलिस को दिया गया था, ताकि प्रदेश की जनता को किसी भी घटना-दुर्घटना में जल्द से जल्द पुलिस की मदद मिले.

ये भी पढ़ें: UP Traffic: दीपावली पर धीमी हुई रफ्तार, गाजीपुर बॉर्डर पर दिखी वाहनों की लंबी कतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget