एक्सप्लोरर

UP News: फतेहगढ़ जेल में उपद्रव पर 27 बंदियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और डकैती समेत कई धाराओं में FIR दर्ज

UP News: फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जेल में उपद्रव और हिंसा के मामले में जेलर अखिलेश कुमार की तरफ से 27 बन्दियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

UP News: फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ जेल में उपद्रव और हिंसा के मामले में जेलर अखिलेश कुमार की तरफ से 27 बन्दियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. डीजी आनंद कुमार ने बताया कि उपद्रव में शामिल बंदियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और डकैती समेत आईपीसी की 17 धाराओं में केस दर्ज कराकर जांच की जा रही है. जेल में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है. डीआईजी जेल बीपी त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी है.

डीजी जेल आनंद कुमार ने जेल का दौरा करके वहां सुरक्षा के इंतजाम परखे. साथ ही उपद्रव में घायल जेल अधिकारियों और कर्मचारियों का हालचाल लिया. डीजी ने बताया कि जेलर की तरफ से फतेहगढ़ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है. जेलर ने तहरीर में लिखा है कि डेंगू से पीड़ित दहेज हत्या के आरोप में बंद संदीप यादव की शनिवार देर शाम सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी. रविवार सुबह जब बंदियों को नाश्ता दिया जा रहा था, उसी समय इलाज में लापरवाही से संदीप की मौत की अफवाह फैल गई, जिसपर बंदी हंगामा और विरोध-प्रदर्शन करने लगे. उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो गाली-गलौज की और ईंट-पत्थर से हमला करके जान लेने की कोशिश की. बंदियों ने जेलर का मोबाइल फोन छीन लिया. जेल की एक बैरक का दरवाजा तोड़ दिया. सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया. जेल में लगा आरओ प्लांट, ट्रॉली, फर्नीचर और बैरक नंबर एक में भी तोड़फोड़ की. बंदियों ने अवैध असलहों से फायरिंग भी की. उपद्रव, मारपीट, पथराव, फायरिंग मे एक बंदी शिवम की मौत हो गई थी. 

जेलर ने दी ये अहम जानकारी 

जेलर का कहना है कि आक्रोशित बंधुओं ने जेल में रखी बैट्रियों में आग लगा दी, जिससे उनमें धमाका हो गया. बंदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. लोहे की रॉड से जेल वार्डर से भी मारपीट की गई. इसी दौरान बैरक नंबर 2 में बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए. उन्होंने हत्या के प्रयास, डकैती, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत 17 धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है. जेल की सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है. डीजी ने बताया कि एसआईटी में वरिष्ठ अधीक्षक कारागार मुख्यालय अमरीश गौर और वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ पीके शुक्ला को सदस्य बनाया गया है. एसआईटी घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रही है. एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें :-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget