एक्सप्लोरर

पति का एनकाउंटर कर दूंगा कह...करते रहे बलात्कार; पीड़िता की शिकायत पर दो दारोगाओं पर केस दर्ज

एटा में तैनात दो दारोगाओं ने खाकी को दागदार करने का काम किया है। जहां पति का एनकाउंटर कर दूंगा कह, इन दो दारोगा पिछले 4-5 महीने से पीड़ित महिला का बलात्कार करते रहे। अब महिला गर्भवती है। उसने पति को आपबीती बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई

एटा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली घिनौना वारदात का खुलासा हुआ है। जहां एक शादीशुदा महिला के पति को मुठभेड़ में मार देने, उसे जेल भेज देने और महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एटा के अवागढ़ थाने में तैनात दो दारोगा उसके साथ बलात्कार करते रहे। पीड़ित महिला का पति जब दिल्ली से गांव लौटा, तो महिला ने उसे पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़ित महिला के साथ उसके पति ने एटा के अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दारोगाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल दोनों आरोपी दारोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया हैं। इस घटना से एटा के पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं।

पूरा मामला क्या है

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। उसके बाद ये युवक अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को निरस्त कराने के लिए पैसों की खातिर दिल्ली मजदूरी करने चला गया। इस दौरान अवागढ़ थाने में तैनात दरोगा योगेश कुमार तिवारी युवक के अवागढ़ स्थित घर पर बार- बार दबिश देने लगा। इस दौरान वो युवक की पत्नी का मोबाइल नंबर ले गया। फिर मोबाइल नंबर से संपर्क कर दारोगा योगेश कुमार तिवारी ने युवक की पत्नी को अपने कमरे में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मोबाइल फोन पर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस तरह वह पिछले 4-5 महीने से युवक की पत्नी का अपने कमरे पर बुलाकर बलात्कार करता रहा और कहता था कि ये बात किसी से कही तो तेरे पति को मुठभेड़ में मार दूंगा।

इसी बीच दारोगा योगेश कुमार तिवारी के मकान में ही रहने वाले उसके साथी दारोगा प्रेम कुमार गौतम ने भी पीड़ित महिला की अश्लील वीडियो बना ली और उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया और बात करने लगा। इसके बाद एक दिन दारोगा प्रेम कुमार गौतम ने भी युवक की पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि किसी से कहा तो वीडियो वायरल कर दूंगा, तुझे रोड पर नंगा कर दूंगा और तेरे पति को जेल भिजवा दूंगा।

पीड़ित युवक ने तहरीर में कहा है कि मेरी पत्नी घबराई हुई थी, जिसके कारण लाचार होकर दुष्कर्मी पापी दोनों दरोगा का जुल्म सहती रही। पीड़ित युवक ने तहरीर में लिखा है कि इस समय पीड़ित युवती के गर्भ में लगभग तीन माह का शिशु, इसी दरोगा योगेश तिवारी का पल रहा हैं। इसके बाद जब युवक दिल्ली से घर आया तो उसकी पत्नी ने रो रोकर उसे पूरी बात बताई। उसके बाद पति- पत्नी ने इसकी पुलिस में शिकायत करने का निर्णय लिया।

पति का एनकाउंटर कर दूंगा कह...करते रहे बलात्कार; पीड़िता की शिकायत पर दो दारोगाओं पर केस दर्ज

इसी बीच जब दोनों दारोगाओं को पति पत्नी द्वारा मामले की पुलिस में शिकायत करने की भनक लगी, तो 8 जुलाई 2019 को उक्त दोनों दरोगाओं ने पीड़ित युवक और उसकी पीड़ित पत्नी को एटा कचहरी पर बुलाया और अपनी गाड़ी में बिठाकर कुछ न करने का दवाब बनाया। आरोपी दारोगाओं ने पीड़ित युवक को जान से मार देने की धमकी देते हुए कहा कि हम पुलिसवालों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। यहीं नहीं, इसी दौरान उक्त दोनों दारोगाओं ने 50/50 रुपये के दो खाली स्टांप पेपरों पर पीड़ित युवक और उसकी पत्नी के हस्ताक्षर भी करवा लिए।

मामले की शिकायत मिलते ही एटा पुलिस हरकत में आ गई और अपर पुलिस अधीक्षक एटा संजय कुमार ने मामले की जांच जलेसर के सीओ गुरमीत सिंह को सौंपी। जांच के बाद अवागढ़ थाने में पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर उक्त दोनों दरोगाओं के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद उक्त दोनों आरोपी दारोगाओं को एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया जिससे मामले की विवेचना निष्पक्ष रूप से बिना किसी दबाव के की जा सके।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget