एक्सप्लोरर

FIFA World Cup Final: सीएम योगी पर भी छाया फीफा वर्ल्ड कप का खुमार, टीवी पर फाइनल मैच देखते शेयर की तस्वीर

कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का मैच देखने वालों में राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं. यूपी के सीएम योगी से लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मैच का आनंद ले रहे हैं.

UP News: 2022 फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जा रहा है. खेल का जादू भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के सिर चढ़कर भी बोल रहा है. अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करने के लिए लोग मैच शुरू होते ही टीवी खोलकर बैठे हुए हैं. इनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) भी शामिल हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने आवास पर वर्ल्ड कप फाइनल मैच देख रहे हैं. इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. अपने  ड्रॉइंग रूम में योगी आदित्यनाथ मैच का आनंद ले रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए 'फीफा वर्ल्ड कप' कैप्शन दिया है. सीएम योगी के अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी परिवार के साथ मैच का आनंद लेते नजर आए. सीएम धामी अपने दोनों बेटों के साथ मैच देख रहे हैं. उन्होंने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'बच्चों के साथ फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखते हुए.'

रोमांचक हुए फाइनल मैच

बता दें कि मैच शुरू होने के बाद से ही अर्जेंटीना बेहतर स्थिति में पहुंच गया था. उसने मैच के 23 मिनट के अंदर दो गोल दाग दिए थे. अर्जेंटीना की तरफ से पहला मैच स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी और दूसरा डी मारिया ने दागा. हालांकि फ्रांस ने दमदार वापसी करते हुए लगातार दो गोल दाग दिए. स्टार खिलाड़ी एम्बापे ने फ्रांस की वापसी कराते हुए गोल दागे हैं. मैच के नियम के अनुसार एक्स्ट्रा टाइम में 15-15 मिनट के दो हाफ होंगे. अगर अगले 30 मिनट तक भी मैच बराबरी पर रहता है तो फिर विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से होगा. फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत कतर में 20 नवंबर को हुई थी जिसमें ओपनिंग मैच में ही इक्वाडोर ने मेजबान कतर को हरा दिया था.

ये भी पढ़ें -

UP: राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह का आपत्तिजनक बयान, बिलावल भुट्टो से की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget