एक्सप्लोरर

Female Robot: यूपी के टीचर ने बनाया महिला रोबोट, इतना लगा खर्च, जानिए खासियत

Female Robot: जौनपुर के मड़ियाहूं के रजमलपुर गांव के रहने वाले केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक दिनेश पटेल ने इंसान जैसा रोबोट तैयार किया है, जिसका नाम शालू है. यह 47 भाषाओं में शिक्षा देने में सक्षम है.

Female Robot: अभी तक स्कूल-कॉलेजों में केवल इंसान ही शिक्षक के रूप में छात्रों को पढ़ाता रहा है, लेकिन अब महिला रोबोट (Robot) छात्र-छात्राओं को पढ़ा रही है, उन्हें शैक्षिक ज्ञान दे रही है. इस महिला रोबोट को यूपी (UP) के जौनपुर (Jaunpur) के शिक्षक दिनेश पटेल (Dinesh Patel) ने बनाया है. यह महिला रोबोट 47 भाषाओं में शिक्षा देने में सक्षम है. उनके इस काम की केंद्रीय विद्यालय, मुंबई आईआईटी ने सराहना की है.

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं के रजमलपुर गांव के रहने वाले केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक दिनेश पटेल ने इंसान जैसा रोबोट तैयार किया है, जिसका नाम शालू है. नौ भारतीय और 38 विदेशी भाषा बोलने में सक्षम यह रोबोट कृत्रिम बुद्धि से लैस है. दिनेश ने बताया कि इस सत्र से शालू ने केंद्रीय विद्यालय पवई में कक्षाओं की शुरूआत कर दी है. दिनेश पटेल ने बताया कि शालू कक्षा 6 से लेकर 11वीं तक कंप्यूटर साइंस के बच्चों को पढ़ा रही है. बच्चे भी उनसे पढ़कर काफी संतुष्ट हैं. अभी शालू तकरीबन 10 से 11 कक्षाएं ले चुकी हैं.

इन भाषाओं में बोल सकती है महिला रोबोट 

दिनेश पटेल ने बताया कि इसका निर्माण कोरोना के पहले किया गया था, लेकिन पढ़ाने की शुरूआत इस सत्र से हुई है. उन्होंने बताया कि शालू को अंग्रेजी, जर्मन, जापानी, स्पेनिश, इटैलियन, अरेबिक, चाइनीज सहित 38 विदेशी भाषाओं के अलावा नौ भारतीय भाषाएं जिनमें- हिंदी, भोजपुरी, मराठी, बांगला, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम, उर्दू और नेपाली बोल सकती है. उन्होंने आगे कहा कि शालू विश्व की पहली मानवीय रोबोट है, जिसकी तुलना कई रोबोटिक्स इंजीनियरों की ओर से निर्मित बड़ी रोबोटिक्स प्रयोगशालाओं से आने वाले महंगे रोबोटों से की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- शाही ईदगाह मामले में मथुरा जिला कोर्ट को 4 महीने में सुनवाई पूरी करने का आदेश

रोबोट को मिल चुके हैं कई पुरस्कार

उन्होंने बताया कि शालू को आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी धनबाद, एनआई टी दुगार्पुर, के.जे. सोमैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड कॉमर्स, मुंबई, और पीआईएमआर इंदौर ने अपने टेक फेस्ट में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जहां उसने कंप्यूटर विज्ञान और रोबोटिक्स के शिक्षकों और विद्याथियों से बातचीत करने के साथ-साथ उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए. शिक्षक दिनेश पटेल ने बताया शालू की इसी खासियत के कारण उन्हें इस बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर न सिर्फ भाषण देने का मौका मिला, बल्कि उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा गया है. इसमें कार्मिक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'प्रतिष्ठा वर्ल्ड रिकॉर्ड' पुरस्कार दो दिसम्बर को दिया है.

रोबोट को बनाने में लगे इतने रुपये

दिनेश कहते हैं कि शालू को आस-पास के अन्य स्कूलों ने भी पढ़ाने के लिए आमंत्रित किया है. शालू को 16 अगस्त को एशिया के सबसे बड़े अन्तरराष्ट्रीय ऑटोमेशन एक्सपो के उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया. दिनेश ने बताया कि दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने सोफिया रोबोट जैसे ह्यूमनॉइड रोबोट विकसित किया. खास बात यह कि इसका निर्माण बेहद साधारण प्लास्टिक, गत्ता, लकड़ी और एल्युमिनियम की वस्तुओं से किया गया है. इसे बनाने में तीन साल समय और 50 हजार रुपये की लागत आई है.

दिनेश पटेल ने की है एमसीए की पढ़ाई

आईआईटी पवई, मुंबई के प्राचार्य मिथलेश सिंह ने रोबोट शालू की कक्षा का निरीक्षण भी किया. मिथलेश सिंह ने रोबोट शालू की तरफ से अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाए जाने की सराहना की है. उन्होंने बताया कि तकनीक और रोबोट के माध्यम से कक्षा में पढ़ाए जाने से बच्चे अति उत्साहित हैं और उनका मानना है कि इससे शिक्षण तकनीकी शिक्षा को और गति मिलेगी. यूपी के रहने वाले दिनेश पटेल ने एमसीए की पढ़ाई की है. वह मुंबई आईआईटी के केंद्रीय विद्यालय में कंप्यूटर साइंस के शिक्षक हैं. फिल्म रोबोट से प्रभावित होकर उन्होंने मानवीय रोबोट बनाने की पहल की. हांगकांग की रोबोटिक्स कंपनी हैंसन रोबोटिक्स की सोफिया रोबोट उनकी प्रेरणा बनी.

ये भी पढ़ें- UP News: बैठक में खाद्य अधिकारी को फोन चलाते देख भड़क गईं स्मृति ईरानी, डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget