एक्सप्लोरर

बरेली में पिता की करतूत, मासूम बेटी की हत्या कर शव घर में दफनाया

बरेली में पिता ने सात साल की बेटी की हत्या कर उसका शव घर में ही दफन कर दिया. पुलिस ने बच्ची का शव गड्ढा खोदकर बरामद कर लिया है.

बरेली: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने दूसरी पत्नी की मदद से अपनी सात साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या करके उसका शव घर में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. बच्ची की बड़ी बहन भी लापता है. ये जानकारी पुलिस ने रविवार को दी है.

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इज्जतनगर क्षेत्र के आलोक नगर निवासी रवि बाबू ने करीब दो साल पहले अपनी पत्नी की मौत के बाद रितु नाम की महिला से दूसरी शादी की थी. सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को इन लोगों ने सात साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस जब घर पहुंची तो पति-पत्नी ने बताया कि उनकी कुतिया मर गई है. सूत्रों ने बताया कि हालांकि शरारती बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की मौत हुई है. इस पर पुलिस लौट आई थी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद शुक्रवार को बच्चियों के ममेरे भाई सूरज ने थाने में तहरीर देकर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया. सूत्रों ने बताया कि रविवार को जिलाधिकारी की अनुमति से बच्ची का शव गड्ढा खोदकर बरामद कर लिया गया. सूत्रों ने बताया कि हालांकि उसकी बड़ी बहन अब भी लापता है उसकी तलाश की जा रही है.

बरेली में पिता की करतूत, मासूम बेटी की हत्या कर शव घर में दफनाया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में रवि और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सौतेली मां रितु ने दोनों बच्चियों का जीना दुश्वार कर दिया था. वो दोनों से नौकरानी की तरह काम कराती थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली से पकड़े गए आतंकी अबू यूसुफ का सामने आया लखनऊ कनेक्शन, हिरासत में रिश्तेदार

फिरोजाबादः मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश गणेश, पैर में लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget