एक्सप्लोरर

दिल्ली से पकड़े गए आतंकी अबू यूसुफ का सामने आया लखनऊ कनेक्शन, हिरासत में रिश्तेदार

फिरदोस कॉलोनी का रहने वाला मजहर अबू यूसुफ के परिवार का बहनोई लगता है. अबू यूसुफ शुक्रवार को लखनऊ में मजहर से मिलने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल नम्बर बंद हो गया.

लखनऊ, संतोष शर्मा: दिल्ली में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम का लखनऊ कनेक्शन भी उजागर हुआ है. दिल्ली स्पेशल सेल और यूपी एटीएस अब यूसुफ के लखनऊ कनेक्शन पर भी पड़ताल कर रही है. गिरफ्तार किए गए अबू यूसुफ का करीबी रिश्तेदार पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है.

बलरामपुर के उतरौला का रहने वाला अबू यूसुफ देश को दहलाने वाली वारदात की फिराक में था. दिल्ली स्पेशल सेल ने यूसुफ को गिरफ्तार किया उससे पहले ही अबू युसूफ उर्फ मुस्तकीम की गुमशुदगी की तहरीर लखनऊ पुलिस के पास दे दी गई थी. हालांकि, लखनऊ पुलिस ने मामला बलरामपुर का बताकर गुमशुदगी तो नहीं दर्ज की लेकिन अब इस बड़े खुलासे के बाद गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे उसके रिश्तेदार मजहर को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस ने नहीं दर्ज की गुमशुदगी दरअसल, काकोरी के फिरदोस कॉलोनी का रहने वाला मजहर अबू यूसुफ के परिवार का बहनोई लगता है. अबू यूसुफ शुक्रवार को लखनऊ में मजहर से मिलने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल नम्बर बंद हो गया. यूसुफ मजहर के घर भी नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों के कहने पर मजहर ने काकोरी के दुबग्गा चौकी पर गुमशुदगी की तहरीर दी. लेकिन, पुलिस ने मामला बलरामपुर का बताकर गुमशुदगी नहीं दर्ज की.

हिरासत में रिश्तेदार दिल्ली स्पेशल सेल ने जब शनिवार को अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम की नापाक साजिश का खुलासा किया तो लखनऊ पुलिस ने आतंकी की गुमशुदगी लिखाने पहुंचे उसके रिश्तेदार मजहर को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने हिरासत में लिए गए मजहर से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, दिल्ली स्पेशल सेल और यूपी एटीएस भी अब यूसुफ से मजहर के कनेक्शन को खंगालने में जुटी है.

यह भी पढ़ें:

फिरोजाबादः मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश गणेश, पैर में लगी गोली

पुराने तेवर में दिखे सीएम योगी, विपक्ष के आरोपों का मुख्यमंत्री ने दिया जोरदार जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget