एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बेटी के साथ छेड़खानी की वजह से पिता आहत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मांगा इंसाफ

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छेड़खानी की शिकार छात्रा के पिता ने बेरहम सिस्टम के सामने घुटने टेकने के बाद अब अपना एक वीडियो तैयार कर जिम्मेदार लोगों से मदद की गुहार लगाई है.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन: संगम नगरी प्रयागराज में छेड़खानी का शिकार हुई छात्रा दबंगों के डर की वजह से पिछले एक साल से स्कूल नहीं जा पा रही है. पुलिस ने पहले छेड़खानी और उसके बाद धमकाने और मारपीट के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया, लेकिन आज तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की. दबंगों की दहशत ऐसी है कि छात्रा और उसका पूरा परिवार बेहद डरा सहमा है. छात्रा की तबीयत तो इतनी खराब रहती है कि अक्सर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है. घर पर भी वो बिस्तर पर ही पड़ी रहती है.

इंसाफ की गुहार छेड़खानी की शिकार छात्रा के पिता ने बेरहम सिस्टम के सामने घुटने टेकने के बाद अब अपना एक वीडियो तैयार कर जिम्मेदार लोगों से मदद की गुहार लगाई है. पीड़िता के पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में बेबस पिता ने अपनी पूरी व्यथा सुनाते हुए सिस्टम की नाकामी को उजागर किया है और इंसाफ की गुहार लगाई है.

सख्त कार्रवाई की जाएगी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने इस मामले में पहल की है. प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित का कहना है कि एफआईआर के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. पीड़ित परिवार को जरुरत पड़ने पर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और अगर पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो दोषी लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई मामला प्रयागराज शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह गांव का है. यहां की रहने वाली करीब 15 साल की लड़की के साथ करीब साल भर पहले छेड़खानी हुई थी. इस मामले में पीड़ित के परिवार ने गांव के ही पांच लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो दबंगों का हौसला बढ़ गया.

केस वापस लेने की धमकी इसी साल जून महीने में छात्रा को फिर से परेशान किया गया और केस वापस लेने की धमकी देते हुए उसके और परिवार के साथ मारपीट की गई. इस मामले में फिर से एफआईआर कराई गई, लेकिन फिर से कोई एक्शन नहीं लिया गया तो जुलाई में दोबारा मारपीट की गई.

यह भी पढ़ें:

ABP गंगा की खबर का असर, हीर खान के पाकिस्तानी क्रिकेटर इंजमाम उल हक से रिश्तों की होगी जांच

UP Wheather Update यूपी में 16 जिलों के 653 गांव बाढ़ से प्रभावित, 373 बाढ़ शरणालय बनाये गये

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget