एक्सप्लोरर

नैनीताल में पिता-पुत्री ने जहर खाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर अवस्था में पिता-पुत्री को अस्पताल ले जाया गया

नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शहर के कालाढूंगी रोड स्थित बजून इलाके में एक पिता और उसकी पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आसपास के लोग स्तब्ध हैं.

मिली जानकारी के अनुसार बजून निवासी गोपाल दत्त जोशी (47) और उनकी पुत्री ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया. जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी. जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी.

सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर अवस्था में पिता-पुत्री को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पिता और पुत्री ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.

स्थानीय लोगों के अनुसार गोपाल दत्त जोशी एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और आमतौर पर किसी से कोई विवाद नहीं था. उनकी पुत्री भी पढ़ाई में सामान्य थी और परिवार किसी बड़ी आर्थिक तंगी में नहीं दिख रहा था.

राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

इस दुखद घटना से बजून क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों और परिचितों ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे छिपे कारणों का पता लगाया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget