एक्सप्लोरर

फतेहपुर में खतरे के निशान के पार पहुंची यमुना नदी, पानी में डूबी हजारों बीघा फसल, घरों में घुसा पानी

UP News: फतेहपुर में बारिश और तबाही मचा रखी है, बारिश की वजह से यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है. बारिश की वजह से किसानों की कई बीघा फसल बर्बाद होने की कगार पर है.

यूपी के फतेहपुर जिले में यमुना में आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, सैकड़ो किसानों की हजारों बीघा फसल बाढ़ में डूब गई. दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए, किसानों के घर पानी से लबालब हो गये हैं. बांदा-सागर रोड और ललौली-चिल्ला मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया. यमुना नदी खतरे के निशान 100 से 102.8 मीटर पर पहुंच गई.

ललौली कोर्राकनक से मुत्तौर 15 किमी रोड जो 20 गांवो के पहुंचने का मुख्य मार्ग है, उसमें 20 फ़ीट गहरा पानी भर गया है. किसानों के सिंचाई के लिए लगे नलकूप डूब गए, बिजली के खंभों के ऊपर से पानी बहने लगा. ललौली की बाजार और सैकड़ो दुकानें पानी में डूब गई. बारिश और बाढ़ से व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया.

बर्बादी की कगार पर हजारों बीघा फसल

वहीं किसानों की हजारों बीघा फसल और उनके घर भी पानी मे डूब गए, अब वह बाढ़ चौकियों और बाढ़ शिविर में शरण लेने को मजबूर हैं. पुलिस ने जलमग्न हुई रोड में बैरिकेडिंग कर ग्रामीणों से पानी में न जाने की अपील कर रही है. जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया.

कई गांवों का टूटा संपर्क

जिले के किसनपुर और खखरेरू क्षेत्र में भी यमुना की बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला है.  बाढ़ का पानी दमहा नाले से रामलीला मैदान और कस्बे तक पहुंच गया. खखरेरू से कोट सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला ससुर खदेरी नदी का पुल पानी मे डूब गया, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया.

SDM खागा अभिनीत कुमार ने कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उनके तहसीलदार और नायाब अपनी टीमों ले साथ मौके पर हैं, बाढ़ चौकियों में ग्रामीणों को सुरक्षित किया है. वही सदर तहसीलदार ने कहा बाढ़ ग्रस्त इलाके पर पैनी नजर बनाई गई है. ललौली इंटर कालेज में कैम्प बनाकर बाढ़ पीड़ितों को रोका गया है.

प्रयागराज में बाढ़ का कहर! गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपर, NDRF का रेस्क्यू जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget