एक्सप्लोरर

प्रयागराज में बाढ़ का कहर! गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपर, NDRF का रेस्क्यू जारी

Prayagraj News: यूपी में इन दिनों बाढ़ का खतरा बढ़ा हुआ है. यूपी के कई इलाकों में आयी बाढ़ ने भंयकर तबाही मचा रखी है. जिसकी वजह से आमजन का जीना दुश्वार हो गया है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है और संगम नगरी प्रयागराज भी इससे अछूता नहीं है. यहां गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. शनिवार सुबह 10 बजे गंगा और यमुना दोनों नदियों ने खतरे के निशान 84.734 मीटर को पार कर लिया. 

फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 84.76 मीटर, छतनाग में 84.13 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 84.78 मीटर दर्ज किया गया. तेजी से बढ़ते जलस्तर ने हालात को और गंभीर बना दिया है. गंगा नदी जहां 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है, वहीं यमुना नदी का जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से ऊपर जा रहा है. 

बाढ़ की वजह से जलमग्न हुआ इलाका

बाढ़ के कारण छोटा बघाड़ा, सलोरी, राजापुर, गंगानगर, नेवादा, बेली कछार, सदियापुर, अरैल और महेवा जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया है. सैकड़ों घर जलमग्न हो चुके हैं और लोगों को अब नावों के सहारे आना-जाना पड़ रहा है. झूंसी क्षेत्र के बदरा-सुनौटी गांव का भी संपर्क शहर से पूरी तरह कट गया है.

प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविर स्थापित कर सैकड़ों परिवारों को शरण दी है. शिविरों में लोगों को भोजन, बच्चों के लिए दूध, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं मुफ्त में मुहैया कराई जा रही हैं. वहीं, जिन लोगों ने अब भी अपने घर खाली नहीं किए हैं, उन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

एनडीआरएफ ने लोगों  को बचाया

एनडीआरएफ की टीमों ने गंगानगर इलाके में एक मंजिल तक डूबे घरों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है. कई लोग अब भी अपने घरों की रखवाली के लिए पहली मंजिल पर रह रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे जलस्तर बढ़ा, कई परिवार खुद प्रशासन से मदद की गुहार लगाने लगे. टीमों ने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के साथ-साथ एक गाय को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

सुबह से लेकर अब तक सैकड़ों लोगों को बचाया जा चुका है, लेकिन राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है. प्रभावित इलाकों में लोग अपने सिर पर सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आ रहे हैं. प्रयागराज के बड़े हिस्से में बाढ़ का गहरा असर देखा जा रहा है और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है.

खतरे के निशान के समीप पहुंची गंगा नदी, देखे जलस्तर का रिपोर्ट:-

दिनांक 02/08/25 - सांय 06 बजे

1. चेतावनी बिंदु - 80.20  मीटर
2. खतरे का बिंदु - 81.20 मीटर
3. वर्तमान जलस्तर - 79.82 मीटर

नोट:- वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है.

बलिया के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आज शाम 4 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जल स्तर बढ़ाव पर है. नदी खतरा के निशान को पार कर लगभग लगभग 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे गति से ऊपर की ओर बढ़ रही है. वही सरयू नदी का जल स्तर भी बढ़ावा पर है. और जल स्तर खतरे के निशान से लगभग 2 मीटर नीचे है.

गायघाट गेज पर गंगा नदी का खतरा बिंदु - 57.61मीटर है जबकि आज यह बढ़ते हुए 58.90 मीटर पर पहुँचा है. वही सरयू नदी का तय स्तर खतरा बिंदु  - 64.01 मीटर है जबकि नदी का जल स्तर आज की शाम 4 बजे के रिपोर्ट के अनुसार -62.99 मीटर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget