एक्सप्लोरर

UP: फतेहपुर में 400 साल पुराने हनुमान मंदिर की जमीन को लेकर विवाद, दो पक्षों में तीखी झड़प

Fatehpur News: जमीन के विवाद के दौरान मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. महिलाओं ने तख्तियां लेकर हंगामा किया और अपने-अपने पक्ष के समर्थन में नारेबाजी की.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में उस समय हड़कम्प मच गया, जब 400 साल पुराने हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मामला शांत किया.मंदिर की बेशकीमती जमीन पर दोनों पक्ष लम्बे समय से दावा जता रहे थे.

जानकारी के मुताबिक पहले पक्ष, जिसका नेतृत्व राम प्रकाश गुप्ता कर रहे हैं, का दावा है कि उनके पास मंदिर की जमीन के कागजात हैं. उनका कहना है कि मंदिर कमेटी को दो साल पहले भंग कर दिया गया था, और तब से कोई नई कमेटी गठित नहीं हुई. उधर दूसरे पक्ष के पप्पन रस्तोगी का कहना है कि वे मंदिर कमेटी के सदस्य हैं और मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए भंडार कक्ष और मार्केट का निर्माण करवाना चाहते हैं. इसके लिए वे सर्व समाज से चंदा इकट्ठा कर खाली पड़ी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं.

पप्पन रस्तोगी ने बताया कि हम मंदिर की भव्यता के लिए काम कर रहे हैं. भंडार कक्ष और मार्केट के निर्माण से मंदिर का विकास होगा, जबकि मंदिर की जमीन के मालिक परिवार से मनोज गांधी ने कहा कि यह जमीन गांधी बाबा के परिवार की है. हम इसे सर्व समाज के सहयोग से भव्य बनाने के लिए निर्माण कार्य करवाना चाहते हैं.

महिलाओं ने किया हंगामा

जमीन के विवाद के दौरान मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. महिलाओं ने तख्तियां लेकर हंगामा किया और अपने-अपने पक्ष के समर्थन में नारेबाजी की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई. विवाद को सुलझाने और पूजा-पाठ शुरू कराने के लिए निपटाने की प्रक्रिया शुरू की गई.

प्रशासन वार्ता से मामला सुलझाने में जुटा

चूंकि दोनों पक्ष मजबूत हैं लिहाजा अधिकारी इस मामले पर अभी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. डीएसपी और एसडीएम ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया. प्रशासन ने पूजा-पाठ और निर्माण कार्य को लेकर वार्ता शुरू की, ताकि विवाद का हल निकाला जा सके.

400 साल पुराना है हनुमान मंदिर

यहां बता दें कि फतेहपुर के चौक में स्थित यह हनुमान मंदिर लगभग 400 साल पुराना है और स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मंदिर की जमीन का मालिकाना हक को लेकर पहले भी गुटबाजी हुई है, फिलहाल ये मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget