एक्सप्लोरर

तंत्र-मंत्र के नाम पर दो मासूमों की बलि! मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Meerut News: पुलिस के मुताबिक आरोपी असद ने तीन महीने पहले 11 साल के रिहान का अपहरण किया था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. दो दिन पहले असद ने इसी गली के 16 साल के उवैश की हत्या कर दी.

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बच्चों की बेरहमी से हया कर दी गयी. हत्या के पीछे तांत्रिक क्रिया की बात आ रही है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. उधर परिजनों का बुरा हाल है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी असद ने तीन महीने पहले 11 साल के रिहान का अपहरण किया था, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. दो दिन पहले असद ने इसी गली के 16 साल के उवैश की हत्या कर दी. संदेह के आधार पर पुलिस ने असद को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने उवैश की हत्या कबूल कर ली. उवैश का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि रिहान के कपड़े और बाल असद के घर से मिलने के बाद उसकी हत्या की आशंका बढ़ गई है, हालांकि उसका शव अभी तक नहीं मिला.

तांत्रिक क्रिया का शक

मामले के खुलासे के बाद ग्रामीणों का दावा है कि असद तंत्र क्रियाओं के लिए मासूम बच्चों को निशाना बनाता था. तीन महीने पहले भी उसने एक अन्य बच्चे के साथ कुकर्म करके हत्या की थी, जिसका खुलासा अब हुआ है. घटनास्थल से मिले सामान और शवों की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला तांत्रिक गतिविधियों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी देहात राकेश मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि मेडिकल परीक्षण और विस्तृत जांच के बाद होगी. उवैश का शव बरामद हो गया है, और रिहान के शव की तलाश जारी है. मामले में हत्या, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की गई है.

परिजन बेहाल

ग्रामीणों ने कहा कि असद लंबे समय से तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्चों को निशाना बना रहा था. हमें पहले से शक था, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया.उधर मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उवैश के पिता ने बताया कि मेरा इकलौता बेटा था, उसे खोने का दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा. रिहान की मां ने पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाया और जल्द कार्रवाई की मांग की.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget