एक्सप्लोरर

आगरा का अन्नदाता भयंकर परेशान, 'फॉल आर्मी वर्म' नाम के कीड़े ने फसलों को किया पूरी तरह खराब

वर्म हर वर्ष फसल को नुकसान पहुंचाता है, जिसकी रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव करना पड़ता है. इस बार ज्यादा खेतों में इसकी समस्या है.

आगरा: यूपी के आगरा में अन्नदाता एक ऐसे कीड़े से परेशान हैं जिसने बाजरे की खेती को चौपट कर रखा है. अंग्रेज़ी में इसे फॉल आर्मी वर्म कहते हैं. अब लॉकडाउन में सब्जियों की बर्बादी और गेहूं, सरसों को बेहतर दाम नहीं मिलने से परेशान हो चुके किसानों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है. बाजरा की फसल में फॉल आर्मी वर्म लग गया है, जो बालियों का रस चूस रहा है. साथ ही पत्तियों, तने को नुकसान पहुंचा रहा है. किसानों का दावा है कि उनकी आधी फसल बर्बाद हो गई है. कृषि विभाग की क्षेत्रीय टीम गांव-गांव किसानों को जागरुक कर अंदेशा होते ही दवा का छिड़काव कर फसल के बचाव की बात कह रही है.

जिले में करीब सवा लाख हेक्टेयर में बाजरा उत्पादन होता है. बुवाई 15 जुलाई से 15 अगस्त के मध्य हुई है. मानसून के देरी से आने के कारण अधिकतर किसानों को बुवाई में देरी ही हुई थी. बाजरा में बालियां आ गई हैं, जबकि कुछ खेतों में फूल एवं दाना बनने लगा है. बाजरा की बालियों को वर्म नष्ट कर रहा है. देसी भाषा में इसे गिडार या सूड़ियां कहते हैं. ये पत्तियों, तनों को भी नुकसान पहुंचाता है. भहाई गांव के किसान बड़े परेशान हैं. उनका कहना है कि बाजरा की फसल उनकी आधी रह गयी है. ये वर्म ने फसल बर्बाद कर रही है, जानवरों को बाजरा खिलाने पर उनको भी नुकसान पहुंच रहा है. पूरी बाजरे की बालियों को कीड़ा चट कर जा रहा है.

इस बार ज्यादा खेतों में इसकी समस्या है

वर्म हर वर्ष फसल को नुकसान पहुंचाता है, जिसकी रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव करना पड़ता है. इस बार ज्यादा खेतों में इसकी समस्या है, जिसका कारण खेतों में कम नमी होना है. किसानों का कहना है पहली बार ये कीड़ा फसलों में लगा है लेकिन कृषि विभाग से उन्हें कोई राहत नहीं है. यही वजह है कि कई जगह किसानों ने खड़ी फसलों को जुतवा दिया है. जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि ये वर्म बाजरा के साथ ही धान, ज्वार, गेहूं को भी नुकसान पहुंचाता है. नियंत्रण के लिए एनपीवी 250 एलई प्रति हेक्टेयर या क्लोरेंट्रामिलीप्रोल 18.5 फीसद की 0.4 मिली लीटर प्रति लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिड़काव किया जाना चाहिए.

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसी भी वर्म, रोग, खरपतवार की समस्या की पहचान, समाधान के लिए किसान प्रभावित पौध की फोटो वॉट्सएप कर सकते हैं. 9452247111, 9452257111 नंबर पर वॉट्सएप के 48 घंटे के अंदर रोग का उपचार बताया जाएगा. उनका कहना है कि ये कीड़ा हिंदुस्तान में 2018 में आया है और आगरा में पहली बार बाजरे में ये नुक़सान कर रहा है. कुल मिलाकर किसान की इस कीडे ने कमर तोड़कर रख दी है और सरकार की तरफ से भी फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है.

यह भी पढ़ें-

UP Assembly By-election: बीजेपी ने कसी कमर, दोनों डिप्टी सीएम को दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ: कोरोना रोगियों के इलाज में लापरवाही बरतने पर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों को जारी किया गया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget