एक्सप्लोरर

UP Assembly By-election: बीजेपी ने कसी कमर, दोनों डिप्टी सीएम को दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी

सरकार की ओर से दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी चुनाव जीताने की जिम्मेंदारी सौंपी गयी है.सरकार और संगठन की ओर से रणनीति बनाकर किला फतेह करने की कोशिश होने लगी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 8 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को बीजेपी ने प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है. सरकार और संगठन की ओर से रणनीति बनाकर किला फतेह करने की कोशिश होने लगी है. जमीनी नब्ज टटोलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री खुद मैदान पर उतरे हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव पहले कानपुर में प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं स्वर्गीय कमलरानी वरूण के घर जाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी. इसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला. इसके बाद वह देवरिया दौरे पर हैं. वहां पर पूर्व विधायक जनमेजय सिंह के निधन के कारण उपचुनाव होने हैं. इन बैठकों में वह चुनावी तैयारियों के साथ विपक्ष की ताकत की थाह लेने में जुटे हैं.

दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी चुनाव जीताने की जिम्मेंदारी सौंपी गयी

उधर, सरकार की ओर से दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी चुनाव जीताने की जिम्मेंदारी सौंपी गयी है. इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर की घाटमपुर विधानसभा पहुंचे. इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान 272 करोड़ की लागत से 212 किमी लम्बी सड़कों और 71 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. चुनावी शंखनाद करते हुये वे बोले कि 2020 के उपचुनाव को लेकर तैयार रहें और बीजेपी को वोट देकर कमलारानी जी को सच्ची श्रद्घांजलि दें. इस दौरान उन्होंने आनूपुर मोड़ से परास चौराहा मार्ग का नाम कमलरानी के नाम से करने की घोषणा भी की. इसके अलावा अब उनका दौरा रामपुर, बुलंदशहर, अमरोहा और फिरोजाबाद का है.

जिन 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 6 सीटें बीजेपी के पास थीं

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी उन्नाव की बंगरमऊ की सीट से सारे समीकरण दुरूस्त करने शुरू कर दिये हैं. इसके बाद वह टुंडला जाएंगे. इन सभी के साथ संगठन के लोग भी वहां पर पहले से मौजूद रहते हैं, जो जमीनी फीडबैक देते हैं. राजनीतिक जानकार राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि जिन 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 6 सीटें बीजेपी के पास थीं. बीजेपी सत्तारूढ़ दल है, ऐसे में उसके लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय है. बीजेपी चाहेगी कि 8 सीटें न जीत पाए तो कम से कम 6 सीटों पर जीत बरकरार रखे.

बीजेपी के प्रदेश मंत्री चन्द्रमोहन ने कहा कि, "बीजेपी हर चुनाव को लेकर संजीदा रहती है. हमारी पार्टी ने पूरी तैयारी कर रखी है. बीजेपी सरकार की बहुत सारी उपलब्धियां हैं, इस कारण जनता बीजेपी के प्रत्याशियों को निश्चित तौर पर विजयी बनाएगी."

यह भी पढ़ें-

प्रयागराज: माघ मेले के आयोजन को योगी सरकार की हरी झंडी, श्रद्धालुओं को संक्रमण से बचाना होगा बड़ी चुनौती

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो दिन इन इलाकों में होगी बारिश, आकाशीय बिजली का भी खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बहनोई ने की थी हत्या, फतेहपुर में 3 दिन से लापता शख्स की नहर में मिली लाश
बहनोई ने की थी हत्या, फतेहपुर में 3 दिन से लापता शख्स की नहर में मिली लाश
'पराया धन अपना', अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज
'पराया धन अपना', अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद सियासत, मौलाना यासूब अब्बास ने उठाए सवाल
सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद सियासत, मौलाना यासूब अब्बास ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक- वीडियो वायरल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
Embed widget