एक्सप्लोरर

UP Politics: निष्कासित विधायक ने कहा- अब कोई नहीं बीएसपी के साथ, पार्टी डूबता जहाज है

मायावती द्वारा ब्राह्म्णों को लेकर दिये गये बयान पर बीएसपी के निष्कासित विधायक ने निशाना साधा है. असलम रायनी का कहना है कि, बहुजन समाज पार्टी एक डूबता जहाज है.

बहराइच: बहुजन समाज पार्टी के निष्कासित विधायक असलम रायनी ने पार्टी को 'डूबता जहाज' करार देते हुए पार्टी प्रमुख मायावती द्वारा 'ब्राह्मण सम्मेलन' आयोजित किए जाने पर कहा कि ब्राह्मण तो क्या अन्य पिछड़ा वर्ग, सवर्ण और अल्पसंख्यकों सहित कोई भी समाज अब बसपा के साथ नहीं है.

विधायक ने कहा चुनावी स्टंट

भिन्गा सीट से विधायक रायनी ने रविवार रात संवाददाताओं से कहा कि बसपा का ब्राह्मण प्रेम सिर्फ चुनावी स्टंट भर है. रायनी ने कहा, "एक समय जब बृजेश पाठक जैसे बड़े ब्राह्मण नेता पार्टी में थे तब बात और थी. आज ब्राह्मण केवल सतीश चंद्र मिश्र के बल पर बसपा के डूबते जहाज में सवार नहीं होंगे."

सपा को वोट देंगे ब्राह्म्ण

बसपा से निष्कासन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के करीब आए रायनी ने दावा किया कि लखीमपुर, सीतापुर, गोरखपुर, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और अपने जनपद श्रावस्ती के ब्राह्मणों से उनकी बात हुई है. ब्राह्मण समाज के लोग इस बार सपा को वोट देने की बात कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि इन सबके अलावा अल्पसंख्यक समाज भी सपा को ही वोट करेगा और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे.

बसपा अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा था कि पिछले चुनाव में ब्राह्मण बीजेपी के बहकावे में आ गए थे, लेकिन अब वे पछता रहे हैं. आने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को फिर से बसपा के साथ आना चाहिए. मायावती ने इस माह के अंत में अयोध्या से ब्राह्मण समाज का सम्मेलन शुरू करने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें.

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- इस साल कांवड़ यात्रा नहीं होगी, कांवड़ संघ यात्रा स्थगित करने के लिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, कर दी ये बड़ी मांग
बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget