एक्सप्लोरर

Etah News: एटा में जिला प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, 3000 बीघा जमीन पर किया जाएगा लाखों पौधों का रोपण

UP News: एटा मे जिला प्रशासन 3000 बीघा ज़मीन पर हरे-भरे पौधे लगाकर उसको एक दर्शनीय प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की बड़ी योजना पर काम कर रहा है.

Etah News: एटा (Etah) में जिला प्रशासन (District Administration) एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. जिसके चलते प्रशासन काली नदी (Kali River) के किनारे 3000 बीघा ज़मीन पर हरे-भरे पौधे लगाकर उसको एक दर्शनीय प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की बड़ी योजना पर काम कर रहा है. बुधवार को एटा के जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देश पर उप जिला अधिकारी शिव कुमार सिंह ने काली नदी के किनारे खाली पड़े इस मैदान का निरीक्षण किया. 

लाखों पौधों का रोपण किया जाएगा
काली नदी के किनारे फैले इस बड़े भूभाग में आने वाले महीने मे लाखों पौधों का रोपण किया जाएगा और वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत वन विभाग यहां पौधे लगाएगा. ये पौधे फलदार और औषधीय पौधे होंगे जिनका प्रयोग औषधि बनाने में भी किया जा सकेगा. इस खाली पड़े मैदान मे काली नदी के द्वारा पानी की सप्लाई भी होती रहती है और इस पूरे इलाके मे काली नदी का किनारा होने के कारण हरियाली है. यहां पास मे ही लालपुर गांव भी है जहां बारिश के दिनों मे काली नदी के तेज बहाव के कारण बाढ़ आ जाती है. यहां पौधारोपण होने और वृक्ष लगाने से यहां पर आसपास के गावों मे बाढ़ का खतरा भी कम हो जायेगा.

3000 बीघा जमीन पर होगा वृक्षारोपण
एटा के उप जिला अधिकारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि ये 3000 बीघा का इलाका है. इसमें औषधीय और हरे भरे पौधे लगाकर इसको दर्शनीय प्राकृतिक स्थल के रूप में विकसित करने का प्लान है. जिससे यहां आस पास के लोग प्राकृतिक छटा का आनंद लेने के लिए आया करेंगे. उन्होंने कहा कि ये पर्यावरण के लिए भी बहुत लाभप्रद होगा. सिचाई विभाग एटा के ए ई भारत भूषण ने बताया कि यहां सिचाई विभाग की 251 हेक्टेयर जमीन खाली पड़ी है जो लगभग 3000 बीघा होती है. इस जमीन को सुंदर और हरा भरा बनाने के लिए यहां जिला प्रशासन के वृक्षारोपण करवाने की योजना है. ये काली नदी के किनारे का इलाका है और इसके चारो और हरे भरे जंगल हैं.

यह भी पढ़ें:-

Firozabad News: सिटी फ्लाईओवर पर बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

Sambhal News: संभल में रिश्वत लेते पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद SD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget